नौकरी का झाँसा देकर महिला को बेचने की थी तैयारी , विरोध करने पर तीन आरोपियों ने किया रेप , FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नौकरी का झाँसा देकर महिला को बेचने की थी तैयारी , विरोध करने पर तीन आरोपियों ने किया रेप , FIR दर्ज
मिर्जापुर 05 जनवरी 2023 - यूपी के मिर्जापुर की रहने वाली महिला के पति की दो साल पहले मौत हो गई थी. पति के जाने के बाद परिवार में वह और उसका चार साल के बेटा है. महिला मजदूरी करके अपना और अपने बेटे का पेट पाल रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक महिला से हुई, जिसने आगरा में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया. वह उस महिला और कुछ अन्य लोगों के साथ आगरा आ गई. साथ में अपने बेटे को भी ले आई. मगर, उसे पता चला कि वे सभी उसे बेचने की तैयारी कर रहे हैं. महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. उन लोगों ने उसके बच्चे को भी छीन लिया और तीन लोगों ने महिला के साथ रेप किया. बाद में आगरा के जंगल में महिला को फेंककर उसका बच्चा लेकर सभी फरार हो गए. फिर किसी तरह महिला मिर्जापुर पहुंची और थाने जाकर घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में ऊषा गोंड , रामबाबू सोनकर , इशू सोनकर और मोनू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. ऊषा ही उसे नौकरी दिलाने के नाम पर आगरा लेकर गई थी. रामबाबू सोनकर, इशू सोनकर और मोनू तीनों ऊषा को जानते थे. ये सभी मिलकर पीड़ित महिला को 3 लाख रुपए में बेचने की तैयारी कर रहे थे. मिर्जापुर नक्सल के अपर पुलिस अधीक्षक महेश अत्रि का कहना है कि दो जनवरी को पीड़ित महिला ने उसके साथ आगरा में हुई घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. चार लोगों के नाम लिखाए हैं. साथ ही कहा है कि उसका बच्चा इन लोगों के पास है. मिर्जापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है. पुलिस की एक टीम को आगरा भेजा गया है. कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH