जांजगीर चाम्पा - कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए आम लोगो से की यह अपील , टोलफ्री नंबर भी किया जारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए आम लोगो से की यह अपील , टोलफ्री नंबर भी किया जारी
जांजगीर चांपा 04 जनवरी 2023 - जिले के तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते शीतलहर का प्रकोप जारी है तथा आने वाले दिनों में इसमें और अधिक गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आमजनों से अपील की है कि इस बदलते मौसम में थोड़ी सावधानी बरतते हुए अपने व परिजनों की सेहत और खानपान का विशेष ध्यान रखे। 

उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य का खास तौर पर खयाल रखने की सलाह देते हुए कहा है कि शीतलहर के प्रकोप की आशंका को दृष्टिगत करते हुए बुजुर्ग और बच्चे यथासम्भव घर पर ही रहें। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में सभी जरूरतमंदो और बेसहारा लोगो को शीत प्रकोप से सुरक्षित रखने के लिए जिले के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी और जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को चौक-चौराहों तथा विभिन्न स्थलों पर आवश्यकतानुसार अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

इसके साथ ही कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को शीतलहर के चलते आमजन में सर्दी , खांसी , श्वास लेने में तकलीफ आदि पाए जाने पर जिला चिकित्सालय सहित अधीनस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भण्डारण एवं समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी एवं चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा है। 

कलेक्टर ने मंद बुद्धि, दिव्यांग, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को शीतलहर से बचाने के संबंध में आवश्यक सावधानी बरतने कहा है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर डायल कर आवश्यक जानकारी व सुझाव भी लिया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH