छत्तीसगढ़ - प्रधानपाठक की हत्या के आरोपी गिरफ्तार , क्राइम सीरियल देखकर आरोपियों ने बनाई थी हत्या की प्लानिंग

बलौदा बाजार , 01-01-2023 10:55:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रधानपाठक की हत्या के आरोपी गिरफ्तार , क्राइम सीरियल देखकर आरोपियों ने बनाई थी हत्या की प्लानिंग
बलौदाबाजार  01 जनवरी 2023 - प्रधान पाठक की हत्या कर लाश दफनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रधान पाठक को उन्हीं के स्विफ्ट कार में जंगल ले जाकर हत्या के बाद लाश को दफना दिया था। पुलिस ने कार को बरामद कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में रहने वाली 33 वर्षीया सविता पाटले ने कसडोल थाना में सूचना दी कि उनके पति शांतिलाल पाटले उम्र 45 वर्ष 28 दिसंबर की सुबह 11 बजे से घर से निकले हैं जो अब तक वापस नही आये हैं। शांतिलाल पाटले शासकीय प्राथमिक शाला करदा के प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर अपनी जांच शुरू की जिस पर पुलिस को पता चला कि प्रधान पाठक के साथ आखरी बार कसडोल निवासी संजय श्रीवास्तव व श्रीजन श्रीवास्तव देखे गए। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की तब वह शुरू में पुलिस को मनगढ़ंत कहानी बता कर गुमराह करते रहे, फिर सख्ती बरतने पर टूट गए।

दोनो ने बताया कि प्रधान पाठक शांतिलाल पाटले से उनकी पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते उन्होंने योजना बना कर प्रधान पाठक को झांसे में लेते हुए अपने साथ चलने के लिए तैयार किया। स्विफ्ट कार क्रमांक CG 22 T 4392 में बैठकर सभी जंगल आये। यहां पर डंडे से हमला और स्कार्फ से गला घोंटकर हत्या कर दी। 

फिर लाश को सिद्ध बाबा सोनाखान रोड ग्राम पोड़ी के आगे सड़क किनारे गड्ढा कर दफन कर दिया। जानकारी लगने पर पुलिस टीम ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने शव को खोद कर बरामद किया। पुलिस ने हत्या के अलावा साक्ष्य छुपाने के मामलें में संजय श्रीवास्तव (34) , श्रीजन यादव (19) , तथा प्रधान पाठक की कार को बिलासपुर ले जाकर छोड़ने व साक्ष्य छुपाने में साथ देने वाले भागवत दास (23) सभी निवासी कसडोल को गिरफ्तार किया है। साथ ही प्रधान पाठक की स्विफ्ट को बरामदगी करने का प्रयास की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH