बहन के अवैध संबंधों का विरोध करना भाई को पड़ा भारी , बहन ने प्रेमी से भाई की हत्या करवा कर लाश को खेत में फेंका

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बहन के अवैध संबंधों का विरोध करना भाई को पड़ा भारी , बहन ने प्रेमी से भाई की हत्या करवा कर लाश को खेत में फेंका
बुलंदशहर 31 दिसम्बर 2022 - बुलंदशहर पुलिस ने दीपक गिरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. मृतक की विधवा बहन और उसके आशिक ने ही दीपक की गला रेतकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद कर लिया है. बता दें कि बीते 27 दिसंबर को बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव के एक आम के बाग में दीपक का शव पड़ा मिला था. शव के आसपास तीन शराब की बोतल और नमकीन के पैकेट भी पुलिस ने मौके से बरामद किए थे।

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी तो जांच में सामने आया कि मृतक दीपक की विधवा बहन का अवैध संबंध अमित नाम के युवक से थे. जिसका पता दीपक को चला तो दीपक ने दोनों का विरोध किया. दीपक का विरोध करना दोनों को इतना नागवार गुजरा कि दीपक की हत्या की साजिश दोनों ने मिलकर रच डाली और दीपक को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने प्लानिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि 26 दिसंबर को अमित ने दीपक से संपर्क किया और दीपक को शराब पिलाने के बहाने से बुलाकर दीपक को पहले तो जमकर शराब पिलाई और उसके बाद वह उसे कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्लोबल बनारस गांव के एक आम के बाग में ले गया और उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक एक बार पहले भी दीपक की हत्या का प्रयास अमित के द्वारा किया गया था. मगर असफल रहने पर दोबारा प्लानिंग कर उसकी हत्या की थी।

फिलहाल पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक दीपक की बहन और प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने आला कत्ल और घटना में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन जिसमें एक मोबाइल फोन मृतक का है, उसे भी बरामद कर लिया है. वहीं गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH