जांजगीर चाम्पा जिले में अन्नदाताओं पर पहली और बड़ी कार्यवाही , कलेक्टर के निर्देश पर SDM ने की कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में अन्नदाताओं पर पहली और बड़ी कार्यवाही , कलेक्टर के निर्देश पर SDM ने की कार्यवाही
जांजगीर चाम्पा  29 दिसम्बर 2022 - फसल कटाई के बाद खेतों में बचे हुए फसल अपशिष्ट (पराली) को जलाये जाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद पेण्ड्री निवासी संजय पिता फूलचंद कश्यप , रामाधीन पिता स्व. कुसूराम कश्यप और किशन पिता राजू कश्यप द्वारा खेत में पराली जलाते हुए पाये जाने पर उक्त तीनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। 

सभी के विरूद्ध प्रतिव्यक्ति 01-01 हजार रुपए का अर्थदंड रोपित किया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा पराली न जलाने और पैरादान करने की अपील किये जाने के बावजूद खेत में पैरा जलाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।
  
SDM जांजगीर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पेण्ड्री तहसील जांजगीर निवासी संजय पिता फूलचंद कश्यप, रामाधीन पिता स्व. कुसूराम कश्यप और किशन पिता राजू कश्यप द्वारा खेत में पराली जलाया जा रहा था। नायब तहसीलदार प्रशांत पटेल द्वारा भ्रमण के दौरान खेतों में पराली जलते हुए देख जांच की गई। जांच में स्पष्ट होने के बाद उक्त तीनों के विरूद्ध अर्थदंड रोपित किया गया। इसके साथ ही तीनों को पैरादान हेतु प्रोत्साहित किया गया।
    
गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित प्रधिकरण द्वारा फसल कटाई के पश्चात पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबध में जिले के कलेक्टर द्वारा भी लगातार पराली न जलाने और पैरा को गौठानों में दान करने की अपील जाती रही है। कलेक्टर द्वारा पराली जलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज खेत में पराली जला रहे तीन लोगो के विरूद्ध अर्थदंड की कार्यवाही की गई है।
     
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किसानों से खेतों में पैरा न जलाने की अपील की है उन्होंने कहा कि खेतों में पैरा जलाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है, साथ ही गायों को पैरा भी नहीं मिल पाता है। इसलिए सभी किसान खेतों से पैरा को गौठान में पहुंचाएं और पैरादान अभियान में अपनी हिस्सेदारी निभाएं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH