कोरोना की लहर आई तो उससे निपटने के लिए कितना तैयार है जांजगीर चाम्पा जिला , पढ़े इस खबर में

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना की लहर आई तो उससे निपटने के लिए कितना तैयार है जांजगीर चाम्पा जिला , पढ़े इस खबर में
जांजगीर चाम्पा 27 दिसंबर 2022 - जिला हॉस्पिटल जांजगीर चाम्पा के कोविड ट्रीटमेंट सेंटर में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने और तैयारियों की जांच करने के लिए ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की गई। इस दौरान जिला चिकित्सालय के कोविड ट्रीटमेंट सेंटर में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने चीन और जापान में फैल रहे कोरोना के दुष्प्रभाव को देखते हुए जिला अस्पताल अंतर्गत कोविड सेंटर में आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर, आइसोलेशन वार्ड सहित आवश्यक सुविधाओं की क्रियाशीलता का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड जांच और ईलाज के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं, उपकरणों को दुरुस्त रखने कहा। 

इस दौरान कलेक्टर ने कंट्रोल रूम, आईसीयू, ऑक्सीजन वार्ड एवं ऑक्सीजन प्लांट का बारिकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं की उपलब्धता, वेंटिलेटर की व्यवस्था को पर्याप्त रखते हुए साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले में RTPCR द्वारा प्रतिदिन जांच किये जाने की क्षमता की भी जानकारी ली। जिला अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध ऑक्सीजनेटेड बेड, आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर, वेन्टीलेटर, जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की अद्यतन स्थिति, स्टॉफ की उपलब्धता, जिले में अब तक लगाए गए बूस्टर डोज और टीकाकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी देते हुए मॉकड्रिल की गई। 

मॉकड्रिल के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.पी. सिंह , सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत , जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी , जिला चिकित्सालय जांजगीर के चिकित्सा विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH