ड्यूटी के दौरान निजी पार्टी में चिकन का दावत उड़ाना तीन पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी , SP ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ड्यूटी के दौरान निजी पार्टी में चिकन का दावत उड़ाना तीन पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी , SP ने किया सस्पेंड
देवरिया 27 दिसम्बर 2022 - उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किए जाने का मामला सामने आया है. ड्यूटी के दौरान तीनों पुलिसकर्मी निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के दावेदार के घर आयोजित दावत का मजा ले रहे थे. जिसके चलते SP संकल्प शर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में बृजेश कुमार , मुकेश सिंह और आकाश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया. सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सुरौली थाना क्षेत्र के कतरारी गांव निवासी शैलेंद्र यादव नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदार हैं. उन्होंने 16 दिसंबर को अपने घर पर मुर्गा पार्टी रखी थी. बृजेश कुमार, मुकेश सिंह और आकाश गुप्ता ड्यूटी के दौरान पार्टी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, एसपी को कहीं से भनक लगी थी कि बृजेश कुमार, मुकेश सिंह और आकाश गुप्ता ड्यूटी के दौरान पार्टी कर रहे हैं. कप्तान ने तत्काल जांच के निर्देश दिए और यह मामला पूरी तरह से सही पाया गया. फिर सख्त एक्शन लेते हुए तीनों को सस्पेंड कर दिया गया. बता दें कि नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. लेकिन दावेदार वोटरों को लुभाने में जी-जान से जुटे हैं. पैसे बांटने हों या मुर्गा-मीट या फिर शराब की दावत देना. प्रत्याशी कमर कसकर मैदान में डटे हुए हैं. एक ऐसे ही दावेदार के घर पर मीट मुर्गा शराब की दावत हुई थी और उसने अपने इलाके में धौंस जमाने के लिए सिपाहियों को भी दावत पर बुलाया था. सिपाही भी ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनकर दावत खाने पहुंचे और रंगे हाथों पकड़े गए।

सीओ श्रेयस त्रिपाठी और एसओजी प्रभारी अनिल यादव ने इस मामले की जांच की. जब सादी वर्दी में एसओजी प्रभारी मौके पर पहुंचे तो यहां दावत चल रही थी और तीनों सिपाही मौके पर मौजूद थे. इसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर सीओ सिटी ने एसपी संकल्प शर्मा को दी. फिर सिपाही ब्रजेश कुमार, सिपाही मुकेश सिंह और सिपाही आकाश गुप्ता को निलंबित कर दिया है. सुरौली थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि थाना में तैनात तीन सिपाहियों को जांच के आधार पर निलंबित किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH