जांजगीर चाम्पा - बड़े बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , 15 आरोपी गिरफ्तार , चोरी की 09 बाईक बरामद

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - बड़े बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , 15 आरोपी गिरफ्तार , चोरी की 09 बाईक बरामद
जांजगीर चाम्पा 27 दिसम्बर 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरों द्वारा मोटर सायकल चोरी की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा है जिसकी धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को मुखबीर से मोटर सायकल चोर , खरीददार एवं मोटर सायकल के नंबरों में हेरफेर करने वाले गिरोहों के बारे में सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुये विशेष पुलिस टीम एवं जांजगीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 मोटर सायकल बरामद किया गया जिसमें 01 बुलेट , 02 हीरो स्पलेण्डर एवं 06 नग CD डिलक्स मोटर सायकल है।

शातिर चोर गिरिश पटेल निवासी बिरगहनी एवं उसका साथी सत्यप्रकाश साहू अलग अलग स्थानों से मोटर सायकल चोरी कर मुख्य सरगना आटो सेंटर संचालक किशन यादव निवासी बिरगहनी के पास लाकर बेचने हेतु देते थे जिसे किशन यादव मोटर सायकल मेकेनिक के माध्यम से मोडिफाईड एवं रजिस्ट्रेशन नंबर में हेरफेर करवाकर बेच देता था बिक्री रकम परस्पर बांटकर अवैध लाभ अर्जित किया करते थे। 
         
आरोपियों से थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 556/21, 604/21, 607/21, 322/22 एवं 711/2022 धारा 379 भादवि में अलग अलग स्थान एवं समय पर चोरी का मोटर सायकल बरामद किया गया है। वहीं थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 442/22 धारा 379 भादवि एवं थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 534/22 धारा 379 भादवि में चोरी गये मोटर सायकल के अलावा बम्हनीडीह एवं थाना तोरवा क्षेत्र का मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध आपराधिक मामलों के अलावा इस्तगासा धारा 41(1-4) जा फौ /379 , 411, 414 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-

01. गिरीश पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी बिरगहनी

02. किशन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बिरगहनी

03. सत्यप्रकाश साहू उम्र 1़9 वर्ष निवासी बिरगहनी

04. प्रभाकर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

05. सौरभ दास महंत उम्र 21 वर्ष निवासी थाना पारा चांपा 

06. दिगम्बर साहू उम्र 27 वर्ष निवासी जयरामनगर मस्तुरी थाना मस्तुरी 

07. राज साहू उम्र 19 वर्ष निवासी पिसौद थाना जांजगीर

08. संजय साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

09. शंभू यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

10. अजय चंद्रा उम्र 21 वर्ष निवासी लछनपुर थाना जांजगीर

11. रितिक कुमार देवांगन उम्र 20 वर्ष निवासी बेलदारपारा चांपा

12. मुकेश कुमार चंद्राकर उम्र 22 वर्ष निवासी बिरगहनी चौक थाना जांजगीर 

13. कलेश्वर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी सरवानी थाना सारागांव 

14. आशीष साहू उम्र 25 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

15. रामेश्वर प्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर 
जांजगीर चाम्पा - बड़े बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , 15 आरोपी गिरफ्तार , चोरी की 09 बाईक बरामद
जांजगीर चाम्पा - बड़े बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , 15 आरोपी गिरफ्तार , चोरी की 09 बाईक बरामद

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH