सक्ती थाना प्रभारी पर लगा गंभीर आरोप , क्या आरक्षक किशोर साहू की तरह इन पर भी होगी निलंबन की कार्यवाही , या फिर होगा जय जोहार

सक्ती , 26-12-2022 11:31:41 PM
Anil Tamboli
सक्ती थाना प्रभारी पर लगा गंभीर आरोप , क्या आरक्षक किशोर साहू की तरह इन पर भी होगी निलंबन की कार्यवाही , या फिर होगा जय जोहार
सक्ती 26 दिसम्बर 2022 -  नव गठित सक्ती जिले में थाना प्रभारी की करतूत ने पुलिस विभाग को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है. सक्ती थाना प्रभारी पर 5 हजार रुपया महीना लेकर ढाबे में शराब बेचने और पिलाने की छूट देने का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में सक्ती के एक ढाबा संचालक बता रहा है कि, वह थाना प्रभारी से अनुमति लेकर शराब बेचने का काम कर रहा है. वहीं इसके बदले में थाना प्रभारी को 5 हजार रुपए महीना देता है. ढाबा संचालक के इस बयान ने सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है. वहीं पूरे मामले में विभाग के उच्च अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

दरअसल, पुलिस विभाग के अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि, सक्ती के आस-पास के ढाबों में शराब परोसा जा रहा है. शिकायतों को लेकर बुधवार को सक्ती SDOP तश्लिम आरिफ रात्रि गस्त के दौरान ढाबों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान सक्ती के कई ढाबों में शराब पीते लोग पाए गए. जिसके बाद पुलिस ने तीन ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. वहीं इस कार्रवाई के दौरान एक ढाबा संचालक ने मीडिया के कैमरे में सारी सचाई उगल दी कि आखिर ढाबे में शराब परोसने की हिम्मत उसको कहां से मिल रही है।

बता दें कि, कुछ माह पहले सक्ती थाने के आरक्षक किशोर साहू ने शराब बेचने के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 17 हजार रुपए लिए थे. जिसकी शिकायत के बाद पुलिस की काफी बदनामी हुई थी. उसके बाद सक्ती SP एम. आर. अहिरे ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे. जांच में शिकायत सही पाई गई और SP ने कुछ दिन पहले ही आरक्षक किशोर साहू को को निलंबित कर दिया है. ऐसे में एक बार फिर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं. अब देखना होगा कि पूरे मामले में विभाग क्या कार्रवाई करता है।

- वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा न्यूज वेबसाइट नही करता है - 

देखें वीडियो :- 

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH