जांजगीर चाम्पा - वैक्सिनेशन को लेकर लोग हुए लापरवाह , 05 दिनों के बाद को-वैक्सीन की 01 हजार डोज हो जाएगी एक्सपायरी

जांजगीर चाम्पा , 26-12-2022 8:07:15 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - वैक्सिनेशन को लेकर लोग हुए लापरवाह , 05 दिनों के बाद को-वैक्सीन की 01 हजार डोज हो जाएगी एक्सपायरी
जांजगीर चाम्पा 26 दिसम्बर 2022 - वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सीन को काफी हद तक कारगर माना गया है। लेकिन जिले में अक्टूबर माह के बाद कोरोना के एक भी संक्रमित नहीं मिलने से लोग कोरोना से बचाव के लिए सावधानी नहीं बरत रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए सरकार के गाइडलाइन का पालन तक नहीं कर रहे हैं वहीं लोगों के लापरवाह होने की वजह से टीकाकरण लगभग बंद हो गया है टीकाकरण नहीं होने से पांच दिन बाद 31 दिसंबर को कोवैक्सीन के 1000 डोज एक्सपायर हो जाएंगे।

चीन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण व नए वैरिएंट मिलने के बाद भारत सरकार ने सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया है। हालांकि जिले के लिए अच्छी बात यह है कि लंबे समय से जिले में कोरोना के मामले शून्य हैं। वहीं अफसोस करने वाली बात यह है कि कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर अब तक लोग जागरूक नहीं हो सके। यह कहीं जिले के लिए भारी न पड़ जाए। क्योंकि अब तक जिले में सेकंड डोज भी 12 प्रतिशत 18 प्लस के लोगों ने नहीं लगवाया है। वहीं बूस्टर डोज की स्थिति बहुत खराब है। बूस्टर डोज लगवाने के लिए जिले वासियों ने जागरूकता नहीं दिखाई। साथ ही कोरोना केस नहीं होना भी एक कारण है। इसी वजह से बूस्टर डोज अब तक मात्र 26 प्रतिशत लोगों ने लगवाया है।

जिले में 10 लाख 05 हजार 164 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केन्द्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिनों के लिए 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन लगाने की छूट देते हुए अभियान चलाया लेकिन इसके बावजूद लोग इसे लगवाने रूचि नहीं दिखाए फिलहाल जिले में कोवैक्सीन के 1000, डोज स्टाक में है। जिसकी एक्सपायरी डेट 31 दिसंबर तक है। वहीं कोविशिल्ड के 200 वैक्सीन है जिसकी एक्सपायरी तिथि 08 जनवरी तक है। जिले में टीकाकरण की रफ्तार में कमी आने की वजह से वैक्सीन के डोज फिलहाल राज्य से नहीं मंगाए जा रहे हैं। वहीं पांच दिनों में यदि 01 हजार वैक्सीन का डोज लोगों को नहीं लगेगा तो वह एक्सपायरी हो जाएगा।

15 से 18 वर्ष के युवाओं के टीकाकरण के लिए जिले में 99 हजार 133 के वैक्सिनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें अबतक 74.60 प्रतिशत यानि 73 हजार 955 ने टीका का दूसरा डोज लिया है। वहीं 12 से 14 वर्ष के टीकाकरण के लिए जिले में 56 हजार 174 लोगों के वैक्सिनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें अब तक 54.25 यानि 30 हजार 473 को दूसरे डोज का वैक्सिनेशन हो चुका है। जबकि मात्र 26.91 प्रतिशत लोगों ने प्रिकाशन डोज लिया है।

सिविल सर्जन डा. ए.के. जगत का कहना है कि नए वैरिएंट को लेकर गाइनलाइन आ गया है। वर्तमान में लोग कोरोना को पूरी तरह से भूल चुके हैं। चीन में फिर नए वैरिएंट को देखते हुए सावधानी जरूरी है। सर्दी, खांसी होने पर तत्काल जांच कराएं। साथ ही बूस्टर डोज लगवाने के लिए सेंटर पहुंचे। कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है। साथ ही मास्क को फिर से अपनी आदद में डाले।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 27 दिसंबर को कोरोना के उपचार से जुड़े जीवनदायी उपकरणों को चलाने एवं कोरोना प्रबंधन प्रोटोकाल का माकड्रिल करने तथा इसे केंद्र सरकार के पोर्टल में एंट्री करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जहां टीकाकरण कम हुआ है वहां टीकाकरण बढ़ाने, पु्रंट लाइन वर्करों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पहले आरटीपीसीआर टेस्ट करने व इसकी अनुपलब्धता में एंटीजन व ट्रूनाट टेस्ट करने का निर्देश दिया गया है।

ताज़ा समाचार

शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री को लेकर नया नियम हुआ जारी, अब इन्हें नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल..
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री को लेकर नया नियम हुआ जारी, अब इन्हें नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH