चीन में 20 दिन में 25 करोड़ लोग कोरोना पॉजिटिव , स्वास्थ्य विभाग का डेटा हुआ लीक , दुनिया को गलत जानकारी दे रहा है चीन

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चीन में 20 दिन में 25 करोड़ लोग कोरोना पॉजिटिव , स्वास्थ्य विभाग का डेटा हुआ लीक , दुनिया को गलत जानकारी दे रहा है चीन
चीन 25 दिसम्बर 2022 - कोरोना वायरस से चीन में हाहाकार मचा है. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां 20 दिन में 25 करोड़ (250 मिलियन) लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इस बात का खुलासा सरकारी दस्तावेजों के लीक होने के बाद हुआ है. रेडियो फ्री एशिया ने सोशल मीडिया पर चल रहे दस्तावेजों का हवाला दिया है और कहा- महीने के पहले सप्ताह में 'जीरो-कोविड पॉलिसी' में छूट देने के बाद हालात भयावह हुए हैं और सिर्फ 20 दिन में ही पूरे चीन में करीब 250 मिलियन लोग कोविड-19 से प्रभावित हो गए हैं।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की एक बैठक में संक्रमण से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए गए थे. ये बैठक सिर्फ 20 मिनट तक ही चली और अब इसके दस्तावेज लीक हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक एक से 20 दिसंबर के बीच 24.8 करोड़ लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए, जो चीन की आबादी का 17.65 फीसदी हैं. रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, 20 दिसंबर को सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कोविड केसों के आंकड़े हकीकत से बिल्कुल अलग हैं. तब सरकार ने सिर्फ 37 मिलियन (3.7 करोड़) का अनुमान लगाया गया था।

एक वरिष्ठ चीनी पत्रकार ने गुरुवार को रेडियो फ्री एशिया को बताया कि जो दस्तावेज वायरल हुए हैं, वे सही हैं और बैठक में हिस्सा लेने वाले किसी ऐसे अफसर ने लीक किए हैं जिसने जानबूझ कर सार्वजनिक हित में लोगों तक हकीकत पहुंचाने की कोशिश की है. इससे पहले शनिवार को चीन के स्वास्थ्य विभाग ने 3,761 नए केसों की पुष्टि की थी. हालांकि, कोई नई मौत होना नहीं बताया था. ये रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब ब्रिटिश स्थित स्वास्थ्य डेटा फर्म एयरफिनिटी ने दावा किया कि चीन में रोजाना 5,000 से ज्यादा मौतों हो रही हैं और एक दिन में 10 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं।

Airfinity के नए मॉडलिंग ने चीन के क्षेत्रीय प्रांतों के डेटा की जांच की है. वर्तमान प्रकोप कुछ क्षेत्रों में दूसरों की तुलना में ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है. बीजिंग और ग्वांगडोंग में केस अभी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. एयरफिनिटी मॉडल का अनुमान है कि केसों का पॉजिटिविटी रेट जनवरी में हाई लेवल पर होगा और रोजाना 3.7 मिलियन और मार्च 2023 में 4.2 मिलियन प्रतिदिन तक पहुंच सकता है।

एयरफिनिटी के वैक्सीन और महामारी विज्ञान के प्रमुख डॉ. लुईस ब्लेयर ने कहा- चीन ने बड़े पैमाने पर टेस्ट करवाना बंद कर दिया है और अब एसिमटोमैटिक (asymptomatic) मामलों की रिपोर्ट नहीं कर रहा है. चीन ने COVID-19 से मौतें दर्ज करने के तरीके को भी बदल दिया है. सिर्फ उन लोगों को शामिल किया जा रहा है जिनके टेस्ट पॉजिटिव आए थे और सांस ना लेने पाने या निमोनिया से मौत हो गई है।

यह तरीका उन अन्य देशों से अलग है जहां एक पॉजिटिव टेस्ट की समय-सीमा के भीतर मौतों को रिकॉर्ड किया जाता है या जहां मौत की वजह से COVID-19 को माना जाता है. माना जा रहा है कि चीन का ये अलग तरीका देश में मौतों के आंकड़ों कम करने में मददगार साबित होगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH