एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत मामले में हत्या के एंगल से भी जांच करेगी पुलिस , सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ शुरु

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत मामले में हत्या के एंगल से भी जांच करेगी पुलिस , सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ शुरु
मुम्बई 24 दिसम्बर 2022 - मुम्बई में 20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सेट पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने मेकअप रुम में लगे पंखे पर फांसी लगा ली। तुनिषा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा टीवी सीरियल ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ में शहजादी मरियम की भूमिका में हैं। मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल उनका शव पोस्ट मार्टम के लिए भिवंडी (ठाणे) के अस्पताल भेजा गया है। उधर वालिव पुलिस ने साफ किया है कि वो इस मामले की हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से छानबीन करेगी। पुलिस ने सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी। तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनिशा ने टीवी पर अपना डेब्यू किया था ये फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह,  दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आई थी। फितूर और बार-बार देखो में तुनिशा ने यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था। कलर्स टीवी पर उनका सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’ भी लोगों ने खूब पसंद किया। फिलहाल तुनिशा सोनी सब टीवी के सीरियल अली बाबा दास्तान ए काबुल में शहजादी मरियम का किरदार निभा रही थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH