स्कूल में मध्यान्ह भोजन खा कर 15 छात्राओ की बिगड़ी तबियत , हॉस्पिटल ले जाने के बजाय स्कूल में कराने लगे यह काम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूल में मध्यान्ह भोजन खा कर 15 छात्राओ की बिगड़ी तबियत , हॉस्पिटल ले जाने के बजाय स्कूल में कराने लगे यह काम
महोबा 20 दिसम्बर 2022 - महोबा में मिड-डे-मील खाने के बाद 15 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। ग्रामीण बच्चों को अस्पताल ले जाने की जगह तांत्रिक से झाड़-फूंक करवाने में लग गए। तांत्रिक 2 घंटे तक छात्राओं की झाड़-फूंक करता रहा। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में भूत-प्रेत का साया है। सूचना पर सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने तांत्रिक को स्कूल से खदेड़ कर छात्राओं को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना महोबा जनपद के पनवाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम महुआ में स्थित कन्या प्राइमरी विद्यालय की है। स्कूल में मिड-डे-मील का भोजन करने के बाद 15 छात्राओं की हालत बिगड़ गई, कुछ छात्राएं बेहोश होने लगी हैं। यह खबर ग्रामीणों में पहुंच गई, वहीं पर एक तांत्रिक आ गया।ग्रामीणों का मानना है स्कूल से कुछ दूरी पर ही एक मंदिर है जहां पर तंत्र मंत्र किया गया। जिसका असर स्कूल में हुआ और 15 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। 

15 छात्राओं के बेहोश होने की सूचना पर एसडीएम और सीओ स्कूल में पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने एम्बुलेंस बुलाकर छात्राओं को नजदीक के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि मिड-डे-मील का सैंपल फूड इंस्पेक्टर देकर जांच के आदेश दिए। हालत बिगड़ने वाली सभी छात्राओं की उम्र लगभग 9 से 13 साल के बीच है। कुछ छात्राओं ने बताया कि उन्हें 2-3 दिन पहले भी बच्चों की हालत बिगड़ी थी लेकिन कुछ समय बाद वह ठीक हो गए। कुछ ही बच्चे थे इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद अब 15 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। इस मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में तैनात डॉक्टर माहुर बताते हैं कि अस्पताल लाए गए बच्चों के सिम्टम्स अलग-अलग हैं। किसी को सर दर्द तो किसी को पेट दर्द हो रहा है। सभी बच्चों ने मिड डे मील नहीं खाया है। कुछ ने मिड डे मील का भोजन किया है। बाकी की तबीयत घबराने से बिगड़ी है। सभी का इलाज किया जा रहा है। फूड प्वाइजिंग के लक्षण नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH