अनुकंपा नौकरी पाने के लिए पत्नी ने की पति की हत्या , पत्नी और हत्या में साथ देने वाला दोस्त गिरफ्तार

झारखंड , 20-12-2022 5:35:34 PM
Anil Tamboli
अनुकंपा नौकरी पाने के लिए पत्नी ने की पति की हत्या , पत्नी और हत्या में साथ देने वाला दोस्त गिरफ्तार
धनबाद 20 दिसम्बर 2022 - झारखंड के धनबाद में दो दिन पहले रेल स्वास्थ्यकर्मी रामचंद्र यादव का शव मिला था. शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी. पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. मामले में पुलिस ने मृतक रामचंद्र की पत्नी और उसके एक परिचित दोस्त पिंटू कुमार साव को गिरफ्तार किया है. हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अनुकंपा पर मिलने वाली नौकरी के लालच में पत्नी ने अपने परिचित के साथ षड्यंत्र रच कर पति की हत्या करवा दी।

बरवाअड्डा थाने में मीडिया से बात करते हुए DSP मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि दो दिन पहले रेल स्वास्थ्यकर्मी का शव मुर्राडीह जोरिया के समीप बरामद किया गया था. पुलिस ने पूरे मामले में जब तहकीकात की तो पता चला कि पूरे घटनाक्रम के लिए मृतक की पत्नी ही षड्यंत्रकारी है. उसी ने दोस्त पिंटू के सहयोग से पति को रास्ते से हटवाया है. 11 दिसम्बर को रामचंद्र यादव ड्यूटी के लिए गोमो निकला था. लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं गया. इस बीच 11 दिसंबर को ही पिंटू ने उसे शराब पिलाकर कर उसकी हत्या कर दी. बाद में 14 दिसंबर को उसकी पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट बैंक मोड़ थाने में दर्ज कराई।

पुलिस के सामने पत्नी ने ऐसा दिखाया जैसे वह पति के लिए काफी चिंतित है. उसके बाद 17 दिसंबर को रामचंद्र का शव पुलिस ने बरामद किया. मृतक की पत्नी और पिंटू के मोबाइल पर हुए कॉल डिटेल और दोनों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि पत्नी उसे रास्ते से हटा कर उसकी नौकरी को अनुकंपा के आधार पर स्वयं हथियाना चाहती थी. यही वजह है कि उसने अपने परिचित के साथ मिलकर साजिश रची और पति का काम तमाम करवा दिया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH