हायवे पर बड़ा सड़क हादसा , ट्रक की टक्‍कर से बाइक सवार दो बच्‍च‍ियों सह‍ित माता प‍िता की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हायवे पर बड़ा सड़क हादसा , ट्रक की टक्‍कर से बाइक सवार दो बच्‍च‍ियों सह‍ित माता प‍िता की मौके पर ही मौत
पीलीभीत 19 दिसम्बर 2022 - तेज रफ्तार ने पीलीभीत ज‍िले में रव‍िवार को माता प‍िता सह‍ित दो मासूम बच्‍च‍ियों की ज‍िंदगी छीन ली। हादसा बरखेड़ा में हुआ। ट्रक की टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि चारो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव परेवा अनूप निवासी पीतमराम अपनी पत्नी ईश्वरी देवी तथा पांच वर्षीय बेटी नंदिनी व डेढ़ साल की रूबी को साथ लेकर बाइक से जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुसियार गए थे। वहां से पूरा पर‍िवार साढू मुकेश कुमार के परिवार में एक मरीज को देखने चला गया। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पीतमराम बाइक से ही पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वापस घर लौट रहे थे। पीलीभीत - बीसलपुर रोड पर बरखेड़ा कस्बे के निकट नोबल गन्ना क्रेशर के साथ अनाज लदे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। ट्रक इन सभी को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे मौके पर ही चारों  की मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना फोन से थाने पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

राहगीरों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन जब ट्रक का पहिया उसके सिर से लगा तो हेलमेट चकनाचूर हो गया। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह के अनुसार दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मौके से फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH