मुंबई 31 अक्टूबर 2026 - मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग से गैंगरेप के मामले में सभी छह आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुंबई के पवई इलाके में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर 05 लोगों ने गैंगरेप किया था। पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 और 28 अक्टूबर के बीच हुई। अधिकारियों ने कहा, "पीड़िता की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ही, मुंबई पुलिस की टीमों ने कई जगहों पर छापेमारी की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से किसी का भी पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि मुख्य आरोपी अपने चार साथियों के साथ मिलकर नाबालिग को साकी विहार रोड पर एक बेकरी के पीछे खाली और सुनसान जगह पर ले गया, जहां उन्होंने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद, आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस या अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो वे उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।