छत्तीसगढ़ - प्रेमिका ने 52 साल के प्रेमी को उतारा मौत के घाट , वारदात में दूसरे प्रेमी ने दिया साथ , सबूत मिटाने के लिए किया यह काम

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका ने 52 साल के प्रेमी को उतारा मौत के घाट , वारदात में दूसरे प्रेमी ने दिया साथ , सबूत मिटाने के लिए किया यह काम
राजनांदगांव 18 दिसम्बर 2022 - छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें दीनदयाल कालोनी निवासी बाल कल्याण समिति के सदस्य 52 वर्षीय चंद्रभूषण ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने लखोली की महिला और उसके ग्राम चारभांटा निवासी पुरूष साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस कारणों को स्पष्ट नहीं कर पा रही है। 
दीनदयाल कालोनी निवासी बाल कल्याण समिति के सदस्य 52 वर्षीय चंद्रभूषण ठाकुर तीन दिन पहले लखोली क्षेत्र से अचानक लापता हो गए थे। स्वजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को चंद्रभूषण का शव बोरतलाव थाना क्षेत्र के कोटनापानी जंगल में अधजली अवस्था में मिला उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक चंद्रभूषण का आरोपित महिला लखोली संजय नगर निवासी 27 वर्षीय लाभिनी साहू के घर आना जाना था। मृतक समय-समय पर आरोपिता महिला की आर्थिक रूप से सहायता भी करता था। मृतक ने आरोपित महिला को कुछ राशि भी दिया था। जिसकी वापसी के लिए चंद्रभूषण आरोपित महिला पर दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
प्रताड़ना से तंग आकर आरोपित महिला ने गला घोंटकर चंद्रभूषण ठाकुर की हत्या कर दी। माना जा रहा है कि हत्या के पहले मृतक और आरोपित महिला के बीच हाथापाई हुई होगी। हाथापाई के दौरान मृतक को अपने साथ कोई अप्रिय घटना की आशंका हुई होगी, तभी उन्होंने पुलिस की 112 नंबर को डायल किया था। इसी बीच आरोपित महिला मोबाइल फोन को छीनकर काल कट कर दी होगी जिसके चलते काल डायल 112 तक नहीं पहुंच पाई होगी। मृतक के मोबाइल काल डिटेल में अंतिम बार काल डायल 112 को हुई है।

चंद्रभूषण की हत्या करने के बाद आरोपित महिला ने अपने साथी ठेलकाडीह चारभाठा निवासी 25 वर्षीय नूतन कुमार साहू के साथ मिलकर शव को ठिकाना लगाने की योजना बनाई। आरोपित महिला ने मृतक चंद्रभूषण के शव को प्लास्टिक के ड्रम में भरकर बोरतालव के जंगल में ले जाकर जला दिया। वहीं मृतक के मोबाइल को कोटनापानी जंगल के रास्ते में फेंक दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल व ड्रम को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है। जांच में मृतक ने अंतिम बार डायल 112 को काल किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला के घर के पास मृतक की मोटर साइकिल मिली थी। यहीं नहीं आरोपित महिला ने मृतक के स्वजन को लापता होने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपित महिला लाभिनी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपित महिला ने अपने साथी नूतन साहू के साथ मिलकर चंद्रभूषण की हत्या करना और शव को ड्रम में डालकर बोरतलाव क्षेत्र के ग्राम कोटनापानी के गढ़माता पहाड़ी जंगल में ले जाकर साक्ष्य छुपाने की नियत से जला देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 302, 201, 34 अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है।

ASP लखन पटले ने कहा, मृतक और आरोपित महिला के बीच जान पहचान थी। मृतक मानसिक रूप से प्रताड़िता करता था। प्रताड़ना से तंग आकर आरोपित महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर चंद्रभूषण की हत्या की है। मृतक के मोबाइल में अंतिम काल 112 को डायल हुई है। लेकिन काल 112 में नहीं पहुंची है। जांच अभी जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH