जांजगीर चाम्पा - तीव्र संगीत , ध्वनि विस्तारक यंत्र पर प्रतिबंध और कोलाहल अधिनियम लागू , आदेश जारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - तीव्र संगीत , ध्वनि विस्तारक यंत्र पर प्रतिबंध और कोलाहल अधिनियम लागू , आदेश जारी
जांजगीर चाम्पा 13 दिसम्बर 2022 - छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 की घोषणा कर दिये जाने के साथ निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के पालन, निर्वाचन कार्य स्वतंत्र शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति बनाये रखने के लिए लोक हित में यह आवश्यक हो गया की निर्वाचन की कार्यवाही के समापन होने तक संबंधित ग्रामीण क्षेत्र जिला जांजगीर-चाम्पा की सीमा में तीव्र संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा कोलाहल को प्रतिबंधित किया जाये।
    
इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट तारन प्रकाश सिन्हा ने कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 10 के अंतर्गत सभी प्रकार की तीव्र आवाज, तीव्र संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्र मोटर यान के विद्युत हार्न से उत्पन्न होने वाले कोलाहल एवं मनुष्य, मशीन द्वारा कारित कोलाहल जिससे सामान्य व्यक्ति घबरा जाये या जिसे सुनकर व्यक्ति योग या संत्रात कारित हो, को प्रतिबंधित किया है। किन्तु निर्वाचन के प्रयोजन के लिए सम्पूर्ण निर्वाचन अवधि के दौरान प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक संबंधित क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र को धीमी आवाज में प्रयोग करने की अनुमति शर्तों के अधीन होगी।
     
किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग तभी किया जा सकेगा जब उससे छग राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों , आदेशों का उलंघन न होता हो, चलित वाहन में ध्वनि विस्तारक यंत्र को लगाने की अनुमति क्षेत्रीय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) द्वारा जाएगी, यह प्रतिबंध धारा 13 के तहत जिन्हें विधि द्वारा छूट प्रदान की गयी है, लागू नहीं होगी, इस आदेश के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का उलंघन किए जाने पर घ ग कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 (1) के प्रावधान अनुसार कोई पुलिस अधिकारी जोे प्रधान आरक्षक के पद से कम संवर्ग का नही संबंधित ध्यनि विस्तारक यंत्र को जब्त कर सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रवृत्त होगा एवं त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 के निर्वाचन कार्य के अवसान होते तक प्रभावशील रहेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH