जांजगीर चाम्पा - जिले में आमसभा , रैली , जुलूस के आयोजन पर प्रतिबंध , धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - जिले में आमसभा , रैली , जुलूस के आयोजन पर प्रतिबंध , धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश
जांजगीर चाम्पा 13 दिसम्बर 2022 - छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी आदेश त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 की घोषणा किये जाने के साथ ही निर्वाचन के प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए संबंधित ग्रामीण क्षेत्र जिला जांजगीर चाम्पा में आमसभा , रैली एवं जुलूस के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है।
    
इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट तारन प्रकाश सिन्हा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1908 की धारा 144 के अंतर्गत जिला जांजगीर चाम्पा के संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में बिना अनुमति के सार्वजनिक सभाओं, रैली एवं जुलूस का आयोजन प्रतिबंधित किया है। आमसभा जुलूस रैली की अनुमति संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी अथवा संबंधित क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कम से कम 48 घण्टे पूर्व लिखित आवेदन देकर प्राप्त की जा सकेगी। आमसभा जुलूस एवं रैली में किसी भी प्रकार के शस्त्र हथियार, लाठी लेकर चलना या उनका प्रदर्शन करना पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।
    
चूंकि इस प्रश्नाधीन आदेश के पूर्व व्यक्तिगत या जनसुनवाई किया जाना सम्भव नहीं है। अतएव एकपक्षीय आदेश जारी किया जाता है। यह आदेश त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 - 23 की कार्यवाही के समापन होते तक प्रभावशील है यह आदेश तत्काल प्रभावशील है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH