सक्ती - आखिर छोटा भाई सीमांत यादव क्यो बना बड़े भाई के खून का प्यासा , पत्थर से कुचलने के बाद क्यो काटा प्रायवेट पार्ट , इस जघन्य वारदात के पीछे क्या थी असल वजह , पढ़े पूरी खूनी दास्तां,,,

सक्ती , 13-12-2022 12:52:48 PM
Anil Tamboli
सक्ती - आखिर छोटा भाई सीमांत यादव क्यो बना बड़े भाई के खून का प्यासा , पत्थर से कुचलने के बाद क्यो काटा प्रायवेट पार्ट , इस जघन्य वारदात के पीछे क्या थी असल वजह , पढ़े पूरी खूनी दास्तां,,,
सक्ती 13 दिसम्बर 2022 - सक्ती जिले के स्टेट बैंक के सामने छोटे भाई ने पहले तो बड़े भाई को पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया और उस पर भी मन नहीं भरा, तो उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से बेरहमी से काट दिया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद बड़ा भाई खून से लथपथ तड़पता रहा, वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी सीमांत यादव (26 वर्ष) को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस भी घायल की ये हालत देख हैरान रह गई।

पुलिस ने तुरंत उसे सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल कुलदीप यादव (30 वर्ष) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बिलासपुर अपोलो में कुलदीप का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ASP गायत्री सिंह ने बताया कि दोनों भाई बाराद्वार रोड के रहने वाले हैं। उनका घर स्टेट बैंक के सामने है, जहां बड़ा भाई कुलदीप यादव, छोटा भाई सीमांत यादव और उनकी मां रहते हैं। दोनों भाइयों की शादी फिलहाल नहीं हुई है। इनके पिता रंजीत यादव की मौत 4 महीने पहले ही हुई है। वे शासकीय स्कूल में हेडमास्टर थे। छोटे भाई सीमांत को नशा करने की आदत है उसे नशामुक्ति केंद्र भेजने की भी तैयारी घरवाले कर रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों और घरवालों से पूछताछ में पता चला है कि छोटी-मोटी बात को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को सीमांत यादव ने शराब के नशे में किसी बात पर पहले तो अपनी मां से झगड़ा किया। इसके बाद उसकी मां कंचनपुर गांव चली गई। अगले दिन शनिवार रात करीब 11-12 बजे दोनों भाईयों ने शराब पी। इसके बाद सीमांत अपने बड़े भाई से पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिलने को लेकर लड़ाई करने लगा। दरअसल दोनों भाईयों ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 

हालांकि दोनों फिलहाल बेरोजगार थे। 4 महीने पहले ही पिता की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि पिता को भी शराब पीने की लत थी, जिसके कारण हुई बीमारी से उसकी मौत हो गई थी। रिटायरमेंट से पहले मौत होने के कारण उसके बड़े बेटे कुलदीप यादव को पिता की जगह पर अनुकंपा नियुक्ति मिलने वाली थी। अनुकंपा नियुक्ति को लेकर ही दोनों भाईयों के बीच लड़ाई हुई। दोनों घर के बाहर स्टेट बैंक के सामने ही खड़े थे। वहां छोटे भाई सीमांत यादव ने सिर पर पत्थर से हमला कर कुलदीप को लहूलुहान कर दिया। फिर जेब में रखे ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी सीमांत यादव को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद वो बिलासपुर फरार हो गया था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार किया और सक्ती लेकर आई है।
सक्ती - आखिर छोटा भाई सीमांत यादव क्यो बना बड़े भाई के खून का प्यासा , पत्थर से कुचलने के बाद क्यो काटा प्रायवेट पार्ट , इस जघन्य वारदात के पीछे क्या थी असल वजह , पढ़े पूरी खूनी दास्तां,,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH