अब तक का सबसे बड़े देह ब्यापार के गिरोह का खुलासा , इतना हाई टेक था रैकेट की पुलिस के भी ,,

झारखंड , 28-07-2020 7:36:46 PM
Anil Tamboli
अब तक का सबसे बड़े देह ब्यापार के गिरोह का खुलासा , इतना हाई टेक था रैकेट की पुलिस के भी ,,
रांची 28 जुलाई 2020 - बांग्‍लादेश की कॉल गर्ल ने रांची में अपना धंधा फैला दिया था वह
राजधानी के पॉश इलाके में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देह व्‍यापार और ग्राहकों को नशीली दवाइयां सप्‍लाई कर रही थी , यह खुलासा सोमवार को तब हुआ जब सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय ने रांची के फर्जी आइ कार्ड के साथ 2 बांग्‍लादेशी युवतियों और 2 ग्राहकों को आपत्तिजनक हालत में रविंद्र नगर इलाके में पकड़ा। मौके से भारी मात्रा में ड्रग्‍स और प्रतिबंधित इंजेक्‍शन भी बरामद किया गया है। इधर, पुलिस ने देह व्‍यापार करने वाले गिरोह के सरगना की तलाश में छापेमारी की। हालांकि सरगना राहुल कुमार पुलिस के गिरफ्त से दूर है। पुलिस सरगना का कॉल लोकेशन खंगाल रही है।

राजधानी रांची में ऑनलाइन सेक्स रैकेट चल रहा है। बरियातू पुलिस ने इसका भंडाफोड़ करते हुए दो बांग्लादेशी कॉल गर्ल सहित चार को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर वेबसाइट के जरिये चल रहा है। वेबसाइट पर संपर्क के बाद कॉल गर्ल के रेट तय किए जाते थे, इसके बाद सर्विस दी जाती थी । इसकी सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय और बरियातू थानेदार सपन मेहता सहित पुलिस की टीम ने चिरौंदी रविंद्र नगर स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस की टीम ने दो कॉल गर्ल व दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना राहुल कुमार फरार हो गया है यह रैकेट ड्रग्स भी उपलब्ध कराता था। ड्रग्स और इंजेक्शन भी रैकेट का सरगना सर्विस के साथ उपलब्ध कराता था। पुलिस ने कॉल गर्ल के पास से नशीली दवाएं, ड्रग्स के कुछ खाली पुड़िया, दवाएं और इंजेक्शन बरामद किया है।

रांची का फर्जी आईकार्ड बनाकर धंधा कर रहीं बांग्लादेशी कॉल गर्ल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में चतरा निवासी महादेव यादव और संजय यादव के अलावा लुकी विश्वास और पिंकी राय शामिल है। पिंकी मूल रूप से बंगलादेश की रहने वाली है। पकड़ी गई कॉल गर्ल और गिरोह का सरगना शातिर हैं। बांग्लादेशी कॉल गर्ल रांची के पते का फर्जी आई कार्ड बनवाकर धंधा कर रही है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। गिरफ्तार युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी आईकार्ड बनायी है।

साइट पर दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर कस्टमर की डील

रांची एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से चल रहे  वेबसाइट के जरिए ही यह गिरोह  सेक्स रैकेट चला रहा था। संबंधित वेबसाइट में युवतियों की तस्वीर लगी हुई है। उसी तस्वीर के नीचे एजेंट का मोबाइल नंबर भी अंकित है। उस साइट में राहुल का भी मोबाइल नंबर डाला हुआ है। पकड़ी गई दोनो लड़कियों की तस्वीर में राहुल का नंबर अंकित है। ग्राहक लड़कियों की तस्वीर सेलेक्ट करने के बाद मोबाइल नंबर पर संपर्क करते थे।

मोबाइल पर रेट तय होता है। इसके बाद ही ग्राहक को मिलने का जगह बताया जाता है। रेट तय होने के बाद एडवांस के तौर पर कुछ रकम लिए जाते हैं। यह रकम पेटीएम या गूगल पर के माध्यम से मंगवाया जाता था। इसके बाद कॉल गर्ल सर्विस पर जाने के बाद पूरा पेमेंट लेती थी। पकड़ी गई कॉल गर्ल ने बताया कि राहुल ने उन्हें ऑनलाइन बुक करने के बाद सेक्स के लिए बुलाया था। उसने यह भी बताया कि जो भी पैसा ग्राह
 से मिलता है, वह राहुल को ही देती है।

बैंककर्मी के मकान को किराए में लेकर चल रहा था धंधा

चिरौंदी आरसी गली के जिस मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, वह राजेश गुप्ता नामक व्यक्ति का है। वह कोलकाता में रहते हैं। वहीं एक बैंक में कार्यरत हैं। मकान में किराएदार के अलावा कोई नहीं रहता है। उन्होंने राहुल को किराए पर मकान दिया था। इसकी सूचना एसएसपी को व्हाट्सएप के जरिये दी गई थी।

सोर्स - जागरण
अब तक का सबसे बड़े देह ब्यापार के गिरोह का खुलासा , इतना हाई टेक था रैकेट की पुलिस के भी ,,

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH