जांजगीर चाम्पा - चोरी करने घुसे थे घर मे बुजुर्ग महिला के जग जाने से कर दी हत्या , दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - चोरी करने घुसे थे घर मे बुजुर्ग महिला के जग जाने से कर दी हत्या , दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 12 दिसम्बर 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अनिल रात्रे ने थाना चांपा में आकर जानकारी दी की दिनांक 07 दिसम्बर 2022 की सामुदायिक भवन के सामनेे रहने वाली पालाबाई संवरा अपने घर के अंदर मृत पड़ी हुई है। सामुदायिक भवन के पास आकर देखा तो मृतिका का घर का दरवाजा बंद था जिसे धक्का देने पर खुल गया। अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर खाट मेें पालाबाई संवरा चित हालत में पड़ी थी। पालाबाई की मृत्यु हो गई थी तथा उसका शव खाट ऊपर पड़ा था। गले के पास साड़ी में खुन का दाग लगा हुआ था खाट ऊपर कंबल साड़ी गमछा पड़ा हुआ था। पालाबाई संवरा की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई है। पालाबाई के गलेे में लगी चोंट को देखकर प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति द्वारा गले में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर कर देना प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 555/22 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
         
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि सुजीत यादव एवं अमन केंवट उक्त घटना में संलिप्त है तब दोनो संदेहियों को पुलिस हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया तो आरोपियों द्वारा बताया गया कि चोरी करने के लिए मृतिका के घर में घुसे थे मृतिका के जाग जाने एवं पहचान लेने के कारण मुंह को दबा कर गले में चाकू मार कर हत्या करना बताया तथा आरोपी सुजीत कुमार घटना में उपयोग किये हुये चाकू तथा उसके पहने हुये कपड़े खून लगा तथा चोरी किये हुये 01 नग कांसे की थाली व 01 नग मलिया तथा आरोपी अमन केंवट चोरी किये हुये सामान में से 01 नग कांसे की थाली व 01 नग कटोरी तथा मृतिका के गैस कार्ड, पास बुक, राशन कार्ड को पेश किये है तथा आरोपियों द्वारा चोरी किये हुये कुल 1200 रूपये को खर्च करना बताया गया।  प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 460,34 भादवि जोड़ी गई। 
       
आरोपी सुजीत कुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी तिसरा पारा घोघरानाला एवं अमन केंवट उम्र 19 वर्ष निवासी अधुरा चौक बेलदार पारा चांपा को दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को गिरफ्तार किया गया। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH