सक्ती जिले की नाबालिग बेटी के साथ पंजाब में बंधक बना कर रेप , अपहरण कर ले गया था आरोपी

सक्ती , 13-12-2022 12:42:58 AM
Anil Tamboli
सक्ती जिले की नाबालिग बेटी के साथ पंजाब में बंधक बना कर रेप , अपहरण कर ले गया था आरोपी
सक्ती 12 दिसम्बर 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अड़भार चौकी क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी ने दिनांक 26 नवम्बर 2022 को अड़भार चौकी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक बेटी को दिनांक 24 नवम्बर 2022 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलकार अपहरण कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अड़भार चौकी थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 338/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

विवेचना के दौरान अपहृता का लुधियाना (पंजाब) में होने की सूचना मिलने पर घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहिरे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह , थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत को अवगत कराया गया जो वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा त्वरीत कार्यवाही कर अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को गिरफतार करने के निर्देश देने पर उनके मार्ग दर्शन में अड़भार चौकी से टीम बनाकर लुधियाना (पंजाब) भेजा गया था। जहां आरोपी विजय कुमार राजपूत पिता देवन राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी बनबनकी थाना बनमनकी जिला पुर्निया बिहार हाल मुकाम ललतोकला थाना लुधियाना पंजाब हाल मुकाम सतजोत नगर चौकी बसंत एवेन्यू थाना सदर जिला लुधियाना (पंजाब) ने अपहृता को दुर्गा मंदिर दिल्ली में शादी कर सतजोत नगर चौकी बसंत एवेन्यू सदर जिला लुधियाना पंजाब में किराये के मकान में पत्नी बनाकर रखा था। 

वहां पर वह नाबालिक अपहृता के साथ कई बार शारीरिक संबंध स्थापित कर दुष्कर्म किया आरोपी विजय कुमार राजपूत के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध धारा 360 , 376 भादवि 04 , 06 पास्को एक्ट जोड़ी गई। मामले के आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पर्याप्त सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफतार ज्यूडिशियल रिमाण्ड भेज दिया गया है। 

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेश पटेल , सहायक उप निरीक्षक श्याम लाल पैकरा , प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र कंवर , आरक्षक अशोक साहू , उमेश साहू , जोगेश राठौर , राम कुमार यादव , रूपेश कंवर , उमेश सिदार , महेश मधुकर , महिला आरक्षक दुलेश्वरी कवर और सायबर सेल के आरक्षक खगेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
सक्ती जिले की नाबालिग बेटी के साथ पंजाब में बंधक बना कर रेप , अपहरण कर ले गया था आरोपी

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH