पड़ोसी जिले की खबर , वकील कमलेश साहू गिरफ्तार , आरोपियों के जमानत लिए किया था फर्जी जमानतदार और पट्टा पेश

कोरबा , 10-12-2022 4:48:50 AM
Anil Tamboli
पड़ोसी जिले की खबर , वकील कमलेश साहू गिरफ्तार , आरोपियों के जमानत लिए किया था फर्जी जमानतदार और पट्टा पेश
कोरबा 09 दिसम्बर 2022 -  मामले SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुंडा में पंजीबद्ध इस्तगासा क्रमांक 5/2020 धारा 41(1–4) दंड प्रक्रिया संहिता / 379 भादवि के मामले में आरोपी पवन कुमार श्रीवास्तव एवं जमीर अहमद मंसूरी को हरदी बाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर दिनांक 21 फरवरी 2020 को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय पाली के समक्ष पेश किया गया था।

अधिवक्ता कमलेश साहू ने न्यायालय में उपस्थित होकर आरोपियों का जमानत स्वीकृत कराया और जमानतदार के रूप इतवारा बाई नामक महिला का भू अधिकार ऋण पुस्तिका , पट्टा पर्चा आदि न्यायालय में प्रस्तुत कर इतवारा बाई को वास्तविक में इतवारा बाई होने बावत पहचान श्रीमती कुंवारियां बाई नामक महिला ने किया।

न्यायालय द्वारा जमानतदार का आधार कार्ड सहित पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर बाद में प्रस्तुत करने हेतु समय लेकर आरोपीगण कर चले गए फिर दस्तावेज प्रस्तुत नही किए संदेह होने पर न्यायालय द्वारा जांच की गई तो पाया गया कि जिस इतवारा बाई नामक महिला ने जमानत लिया है उसकी एक वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है , इतवारा बाई की पुत्री मनटोरा बाई को इतवारा बाई के रूप में प्रस्तुत कर जमानत प्राप्त किया गया है।

जिसकी पहचान कुवरिया बाई नामक महिला ने की है न्यायालय के आदेश पर जांच पश्चात मामले में धारा 193 , 420 , 467, 468 , 471,  120 बी , 201 , 34 IPC के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया इस दौरान आरोपीगण को जानकारी मिलने पर जमानत आवेदन में संलग्न मनटोरा बाई के फोटो को निकाल कर निर्मला श्याम नामक महिला का फोटो को चस्पा कर दिया गया।

विवेचना के दौरान मामले में कमलेश साहू के साथी अधिवक्ता राजेश कुमार राठौर , मनटोरा बाई एवं कुंवरिया बाई को गिरफ्तार किया जा चुका है , आरोपी कमलेश साहू के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा था , जिसके विरुद्ध मामले में संलिप्त होने बाबत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 09 दिसम्बर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH