जांजगीर चाम्पा - धान खरीदी में मिली गड़बड़ी , हटाये गये केन्द्र प्रभारी , पटवारी के निलंबन के निर्देश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - धान खरीदी में मिली गड़बड़ी , हटाये गये केन्द्र प्रभारी , पटवारी के निलंबन के निर्देश
जांजगीर चाम्पा 09 दिसम्बर 2022 - कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अपर कलेक्टर एस पी वैध ने पामगढ़ तहसील के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पामगढ़, मेहंदी, मेऊ, लोहर्सी एवं खरौद और जॉजगीर तहसील के अंतर्गत खोखरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई गड़बड़ी मिली। अपर कलेक्टर ने निरीक्षण में अव्यवस्था तथा गड़बड़ी पाए जाने पर खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाने तथा केन्द्र में अनुपस्थित पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। 
      
कलेक्टर द्वारा जिले में धान खरीदी पूर्णतः पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए गए है। उनके निर्देशों के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री वैद्य ने खरौद, लोहर्सी सहित अन्य केन्द्रों को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान खरौद, लोहर्सी मे अव्यवस्था पाया गया। उनके द्वारा किसानों से क्रय किये गये धान के बोरो का भौतिक सत्यापन करने पर 1 से 3 किग्रा ज्यादा धान की खरीदी किया जाना पाया गया। पूर्व दिनों में खरीदी किये गये धान बोरो का सत्यापन/तौल कराये जाने पर 1-3 कि.ग्रा. कम पाए जाने के कारण अपर कलेक्टर श्री वैद्य ने खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके साथ ही 03 धान खरीदी केंद्र मे 16000 से 17000 क्विंटल धान खरीदी हो गई है। उन्होंने खरीदे गए धान का जल्द से जल्द उठाव कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ शेष खरीदी केंद्रो मे धान को ढकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। खरौद पटवारी को धान खरीदी केंद्र में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया गया था, किंतु वह धान खरीदी केंद्र में अनुपस्थित पाया गया। अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ को संबंधित पटवारी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH