पत्नी ने दूसरी बार शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो गुस्से में आ कर पति ने उठाया यह कदम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने दूसरी बार शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो गुस्से में आ कर पति ने उठाया यह कदम
अमरोहा 09 दिसम्बर 2022 - उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दूसरी बार शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. राज छिपाने के लिए लाश को बोरे में पैक कर मुरादाबाद के जंगलों में फेंक आया और आरोपी ने अमरोहा के नगर कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी. उधर, लावारिस लाश मिलने की जांच हुई तो मुरादाबाद पुलिस आरोपी तक जा पहुंची. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

अमरोहा नगर कोतवाली इलाके में बेकरी संचालक जावेद (बदला हुआ नाम) ने 05 दिसंबर की सुबह करीब 04 बजे पत्नी शबाना (बदला हुआ नाम) से संबंध बनाए. थोड़ी देर बाद जब जावेद ने पत्नी से दोबारा संबंध बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया. दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो गुस्से में जावेद ने रस्सी से गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. फिर शव को प्लास्टिक के बारे में भरकर अपनी बाइक से मुरादाबाद जनपद के गांव रतूपुरा में जंगल किनारे सड़क पर फेंक आया, और वापस आकर अमरोहा नगर कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी।

सड़क पर बोरे में पैक शव को देख ग्रामीणों ने मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला की लाश की शिनाख्त के लिए कई जनपदों में फोटो भेजे. पुलिस आसपास के जिलों से ऐसी महिलाओं का ब्यौरा भी कलेक्ट कर रही थी, जिनकी हाल ही में गुमशुदगी दर्ज हुई थी. इसी कड़ी में अमरोहा कोतवाली में शबाना की गुमशुदगी दर्ज होने की बात सामने आई. तस्वीरों का मिलान कराया गया तो बोरे में बंद शव अमरोहा नगर कोतवाली के मोहल्ला सराय कोहना की रहने वाली शबाना का निकला. उसके बाद जब मुरादाबाद पुलिस ने मृतका के पति से जब पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि घटना में उसने अपने भाई फैसल (बदला हुआ नाम) की मदद ली थी. पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH