जिस नाबालिग बालिका की हत्या के आरोप में 07 साल की सजा काट रहा था युवक , वो नाबालिग मिली भरी जवानी में , जाने क्या है मामला

उत्तर प्रदेश , 07-12-2022 12:10:37 AM
Anil Tamboli
जिस नाबालिग बालिका की हत्या के आरोप में 07 साल की सजा काट रहा था युवक , वो नाबालिग मिली भरी जवानी में , जाने क्या है मामला
अलीगढ़ 06 दिसम्बर 2022 - जहां लोगों को पुलिस थाने जाना तक पसंद नहीं होता वहीं अगर किसी को 07 साल की सजा मिले वह भी किसी बिना कोई गुनाह किये तो भला उसका हाल क्या होगा, ऐसा ही मामला अलीगढ़ के विष्णु के साथ हुआ उसने 07 साल ऐसे जुर्म की सजा काटी जो उसने किया ही नहीं था दरअसल 07 साल पहले मृत घोषित हो चुकी किशोरी युवती को हाथरस से पुलिस ने बरामद किया है। जबकि विष्णु नाम का एक युवक पिछले 07 साल से इस युवती के किशोरावस्था में रहते हुए अपहरण कर हत्या के मामले में जेल काट रहा है। 

07 साल पहले आगरा में मिले एक अज्ञात शव को अपनी बेटी के शव के रूप में शिनाख्त करने वाले पिता ने भी बरामद युवती को अपनी वही बेटी बताया है। पुलिस ने बरामद युवती को कोर्ट में 164 के बयान व DNA टेस्ट कराने की अपील के साथ पेश किया है। जेल में बंद युवक विष्णु की मां व परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानें क्या है पूरा मामला :-

17 फरवरी 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गोंडा में दर्ज हुई थी. इस मामले में गांव की अनीता के इकलौते बेटे विष्णु पर संदेह जताया, हालांकि कई महीने तक पड़ताल के बाद किशोरी का सुराग नहीं मिला. वहीं, आगरा में एक किशोरी की लाश मिली. उसके शरीर पर मिले कपड़ों के आधार पर गोंडा निवासी पिता ने अपनी बेटी के रूप में शव की पहचान की और विष्णु पर हत्या का आरोप लगा दिया।

विष्णु पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में 25 सितंबर 2015 को चार्जशीट दायर करते हुए विष्णु को जेल भेज दिया गया. कुछ दिनों के लिए विष्णु जमानत से बाहर आया. लेकिन कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल होने पर विष्णु फिर जेल की दीवारों के पीछे चला गया, हालांकि इस बीच विष्णु के परिवार ने गायब किशोरी की जानकारी जुटानी शुरू की और लड़की के जिंदा होने का पता चला. वहीं मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि माननीय न्यायालय के समक्ष युवती को पेश किया गया है. DNA जांच का अनुरोध किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH