जांजगीर चाम्पा - दूल्हा था तैयार , दुल्हन भी बैठी थी सज कर , बारात निकलने वाली ही थी की कहानी में आ गया ट्विस्ट

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - दूल्हा था तैयार , दुल्हन भी बैठी थी सज कर , बारात निकलने वाली ही थी की कहानी में आ गया ट्विस्ट
जांजगीर चाम्पा 06 दिसम्बर 2022 - जिले में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं महिला बाल विकास अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम तनौद तहसील पामगढ़ में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर शाम 05 बजे जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाइन द्वारा बालक के निवास स्थान पर जाकर जांच किया गया। 

निवास स्थान से उम्र सत्यापन हेतु केवल आधार कार्ड दस्तावेज के रूप में परिवार से प्राप्त हुआ परिवार द्वारा अवगत कराया गया कि घर में आग लगने से सभी दस्तावेज जल गया है। देर रात तक टीम द्वारा उम्र सत्यापन हेतु दस्तावेज प्राप्त करने का प्रयास किया गया किन्तु परिवार से दस्तावेज प्राप्त नही होने पर बालक के विद्यालय से दाखिल खारिज प्राप्त किया गया जिसमें बालक का उम्र 17 वर्ष 06 माह 16 दिन होना पाया गया उम्र सत्यापन पश्चात् दोनों पक्षों को टीम द्वारा बाल विवाह के दुष्पिरिणाम से जानकारी प्रदान करते हुए एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार लड़के की निर्धारित आयु 21 एवं लड़की 18 वर्ष से अवगत कराते हुए सरपंच एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक बालक के समाज के अध्यक्ष एवं ग्राम के अन्य नागरिक के समक्ष दोनो परिवार को समझाईस देते हुए बाल विवाह रोका गया। टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संतोषी वैष्णव , चाइल्ड लाइन जांजगीर से समन्वयक निर्भय सिंह , टीम मेम्बर जोहित कश्यप , टीम मेम्बर नरेन्द्र चन्द्रा टीम मेम्बर सुश्री नेहा यादव एवं पुलिस विभाग थाना शिवरीनारायण से ASI यादव शामिल थे।

बता दे की बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के विवाह को प्रतिबंधित करता है। यदि कोई व्यक्ति 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का बाल विवाह करवाता हैं , अथवा उसमें सहायता करता है तथा बाल विवाह को बढ़ावा देता है अथवा उसकी अनुमति देता है, बाल विवाह में सम्मिलित होता है को 02 वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 01 लाख रूपए तक हो सकता है। अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH