निजी स्कूल के शिक्षक की काली करतूत , 02 साल तक नाबालिग छात्रा के साथ करता रहा रेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निजी स्कूल के शिक्षक की काली करतूत , 02 साल तक नाबालिग छात्रा के साथ करता रहा रेप
गाजियाबाद 05 दिसम्बर 2022 -  नंद ग्राम थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ टीचर ने रेप किया. किसी को कुछ बताने पर परिजनों को मारने की धमकी भी दी. यह सिलसिला पिछले 2 साल से चल रहा था. डर की वजह से छात्रा शोषण का शिकार होती रही. अब उसने हिम्मत जुटाकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का के साथ उसका टीचर 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था. टीचर छात्रा को धमकी देता था कि अगर किसी को भी इस बारे में कुछ बताया तो वह छात्रा के परिवार को मार देगा. टीचर की धमकी से डरकर 9वी क्लास की छात्रा दो साल तक शोषण का शिकार होती रही. अब छात्रा 11वीं क्लास में आ चुकी है।

पुलिस का कहना है कि टीचर छात्रा को डराता और धमकाता था. उसके भाई और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देता था. आरोपी टीचर छात्रा को अलग-अलग होटल और अपनी कार में ले जाकर घिनौना काम करता था. आरोप है कि टीचर ने छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे. इससे छात्रा बेहद डरी हुई थी।

लेकिन जब श्रद्धा हत्याकांड सुर्खियों में आया और आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, तो यह खबरें देख छात्रा ने हिम्मत जुटाई. छात्रा ने अपने परिजनों को टीचर द्वारा किए जा रहे शोषण की बात बताई. इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. SP सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी टीचर सौरव गुप्ता ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है. वह स्कूल में कंप्यूटर टीचर था. पीड़ित छात्रा से वह लगातार 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था. छात्रा को धमकी भी देता था. पुलिस ने आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH