छत्तीसगढ़ - BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के बाद भी झारखंड नही ले जा सकी पुलिस , यह बने ब्रह्मानंद के ढाल

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के बाद भी झारखंड नही ले जा सकी पुलिस , यह बने ब्रह्मानंद के ढाल
कांकेर 05 दिसम्बर 2022 - भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए मतदान होने के तुरंत बाद झारखंड पुलिस की कार्रवाई से बड़ा बवाल हुआ। किलेपार पोलिंग बूथ के बाहर झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को हिरासत में लेने की कोशिश की, जिसके बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को घेर लिया पूर्व मंत्री व उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल वहां पहुंचे और ब्रह्मानंद नेताम को अपने साथ ले गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि 08 दिसंबर के बाद उन्हें जहां बुलाया जाएगा, लेकर जाएंगे।

आदिवासी बहुल भानुप्रतापपुर सीट पर आज उपचुनाव के अंतर्गत मतदान हुआ। इस दौरान दो खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उपचुनाव के लिए मतदान को एक घंटे बचे थे, तभी झारखंड हाईकोर्ट का फैसला आया। हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दिया। इस फैसले को लेकर भाजपा के नेता अभी उत्साहित थे, तभी यह खबर आई कि किलेपार मतदान केंद्र के बाहर झारखंड पुलिस ने ब्रम्हानंद नेताम को हिरासत में ले लिया है। 

जब पुलिस ने उन्हें रोका, तब नेताम अपनी गाड़ी में बैठे थे। झारखंड पुलिस ने उन्हें साथ चलने के लिए कहा तो उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले के बारे में बताया। पुलिस ने फैसले की कॉपी मांगी तो नेताम नहीं दे पाए, क्योंकि तब तक फैसले की कॉपी नहीं मिली थी। पुलिस ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, तब तक माहौल गरमाने लगा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को घेर लिया। 

इस बीच किसी ने नेताम की ओर चप्पल फेंकी तो कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। यह सब चल रहा था, तभी बृजमोहन अग्रवाल पहुंच गए और नेताम को अपनी गाड़ी में बैठाकर चले गए।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH