रुपये खत्म होने पर खुद को दांव पर लगा बैठी विवाहिता , लूडो में मकान मालिक से खुद को हारी , अब हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रुपये खत्म होने पर खुद को दांव पर लगा बैठी विवाहिता , लूडो में मकान मालिक से खुद को हारी , अब हुआ यह
प्रतापगढ़ 05 दिसम्बर 2022 - महाभारत में जुए के फड़ पर द्रौपदी को दांव पर लगाने वाले पांडवों की कहानी काफी आम है. लेकिन अब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. शहर के कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला अपने मकान मालिक के साथ पति की गैर मौजूदगी में लूडो खेलती रही और जब पैसा खत्म हो गया तो खुद को ही दांव पर लगा दिया, और फिर मकान मालिक के सामने खुद को हार गई. इस बात की जानकारी होने के बाद पीड़ित पति परदेश से लौटा तो दर-दर की ठोकरें खाने के बाद पुलिस चौकी में कार्रवाई के लिए तहरीर दी. साथ ही अपना एक बयान सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो कि अब वायरल हो गया है।

पीड़ित पति का दावा है कि वह देवकली (प्रतापगढ़) में किराए के मकान में रहता था. 6 माह पहले वह रोजी रोटी के सिलसिले में राजस्थान के जयपुर चला गया था और कमाई में से पेट काटकर पत्नी को पैसे भेजता रहा. उन्हीं पैसों को महिला अपने मकान मालिक के साथ जुए में उड़ाती रही. पैसे खत्म होने के बाद उसने खुद को भी दांव पर लगा दिया और खुद को हार गई. इस बात की जानकारी जयपुर और दिल्ली में मजूदरी कर रहे पति को पत्नी ने ही फोन पर दी और कहा, मैं खुद को लूडो में हार गई हूं. आकर लिखा-पढ़ी कर लो. अब हमारे चक्कर में पड़ोगे तो काटकर फेंक दिए जाओगे. पीड़ित पति के मुताबिक, वह रामपुर बेल्हा का निवासी है. उसकी शादी अमेठी जनपद में हुई थी. पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं. उसने बताया कि लूडो में हारने के बाद पत्नी अब मकान मालिक के साथ ही रह रही है. मैंने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH