छत्तीसगढ़ - पति की हत्या के बाद महिला सरपंच अब घर छोड़ने पर मजबूर , महीने भर पहले हुई थी सरपंच के पति की हत्या

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति की हत्या के बाद महिला सरपंच अब घर छोड़ने पर मजबूर , महीने भर पहले हुई थी सरपंच के पति की हत्या
दंतेवाड़ा 04 दिसम्बर 2022 - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली बैक फुट पर है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन जिले के अरनपुर , कुआकोंडा , कटेकल्याण थाना क्षेत्र में आज भी ऐसे कई गांव हैं, जहां नक्सली दहशत साफतौर पर देखी जा सकती है। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के रेवाली में पिछले महीने यहां की सरपंच देवे के पति भीमा की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा था। पर्चे में क्या लिखा हुआ था इसका खुलासा तो सुरक्षा कारणों से पुलिस ने नहीं किया था, लेकिन कुछ लोगों ने बताया पर्चे में महिला सरपंच को पद छोड़ने की बात भी लिखी हुई थी।

रेवाली सरपंच देवे पति की हत्या हो जाने के बाद अब दहशत के बीच रेवाली ग्राम पंचायत में रहने को मजबूर है। सरपंची छोड़ने की बात भी कह रही है। महिला सरपंच पद छोड़ने के लिए जो परिक्रिया है उसे पूरा कर अपने पद से इस्तीफा देने की बात कह रही है। महिला सरपंच देवे से पहले रेवाली ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर देवा सरपंच थे। ये सरपंच भी नक्सली दहशत में आकर गांव छोड़कर चला गया था। अभी भी पूर्व सरपंच अपना घर खेतीबाड़ी छोड़ कहीं और रह रहा है।

दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के पीएलजीए सप्ताह का वैसे तो कोई असर नहीं दिख रहा है। नक्सली 02 दिसंबर से 08 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाने को लेकर जगह-जगह पोस्टर लगा दहशत फैला रहे हैं। दंतेवाड़ा में समेली से बर्रेम के बीच सड़क के दोनों तरफ बिजली खम्भे , पेड़ों पर बड़ी तादात में नक्सली पोस्टर लगे हुए हैं, जो इस बात की गवाही दे रहें हैं। रेवाली क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थित है, जो महिला सरपंच को सरपंची छोड़ने पर मजबूर कर रहें हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH