छत्तीसगढ़ - सटोरियों के ठिकानों में साइबर सेल और पुलिस की दबिश , लाखो रुपये के साथ कई सटोरिये गिरफ्तार

कोरबा , 03-12-2022 11:47:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सटोरियों के ठिकानों में साइबर सेल और पुलिस की दबिश , लाखो रुपये के साथ कई सटोरिये गिरफ्तार
कोरबा 03 दिसम्बर 2022 - कोरबा जिले की बालको पुलिस ने ऑनलाइन महादेव एप के जरिए सट्टा खेला रहे सात सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी बालको थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जिनके पास से पुलिस ने 02 लाख रुपए और 7 मोबाइल जब्त किए गए हैं। बालको पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से जिले के सटोरियों में हड़कंप मच गया।

कोरबा जिले में पुलिस लगातार हर तरह के अवैध धंधों पर कार्रवाई कर रही है। इसके लिए पुलिस निजात अभियान भी चला रही है। इसी के तहत ऑनलाइन सट्टे पर छापा मार कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है सभी सटोरिये फेयर प्ले का पैनल बनाकर अवैध काम को अंजाम दे रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और सिविक सेंटर में सट्टा खेला रहे 4 सटोरियों को पकड़ लिया। इनके पास से 4 मोबाइल और 01 लाख रुपए कैश जब्त किया गया। वहीं पुराना बस स्टैंड के पास से भी 3 सटोरियों की गिरफ्तारी हुई, जिनके पास से 3 मोबाइल और 01 लाख रुपए जब्त किए गए।

अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर पुलिस ने 02 लाख रुपए नगद के साथ 7 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। सिविक सेंटर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुर्गेश चौधरी (21 वर्ष) , राहुल कुमार मार्कंडेय (21 वर्ष) , अतुल कुमार (22 वर्ष) , हिमांशु जायसवाल (22 वर्ष) शामिल हैं। साइबर सेल में पदस्थ ASI अजय सिंह ने बताया कि बालको पुलिस और साइबर सेल के संयुक्त प्रयास से सटोरियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है और आगे भी जुआ और सट्टा पर कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH