रेलवे स्टेशन पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता , फिर किया ख़ुदकुशी प्रयास , प्रेमिका की मौत और प्रेमी ,,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेलवे स्टेशन पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता , फिर किया ख़ुदकुशी प्रयास , प्रेमिका की मौत और प्रेमी ,,,
आजमगढ़ 02 दिसम्बर 2022 - आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मर्डर ने सबको हैरान कर दिया। मुंबई से आई एक लड़की की ट्रेन से उतरते ही सबके सामने उसके कथित प्रेमी ने गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद का गला भी चाकू से रेत लिया। गंभीर हालत में उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलरियागंज कस्बा निवासी एक युवती का अपनी मौसी के देवर धनंजय पासवान (24) निवासी शाहपुर गोड़सर से प्रेम संबंध था। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि दोनों ने छह माह पूर्व घर से भागकर शादी की थी। बाद में परिजनों के दबाव में युवती अलग होकर मां-बाप के पास मंबई चली गई। गुरुवार शाम करीब छह बजे युवती परिजनों के साथ गोदान एक्सप्रेस से आजमगढ़ स्टेशन पहुंची थी। उसी ट्रेन से धनंजय भी मुंबई से आया था।

जैसे ही युवती ट्रेन से उतरी धनंजय ने चाकू से उसका गला काट दिया। साथ ही उसने अपना भी गला रेत लिया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि युवती की मौत हो गई है। युवक धनंजय को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम 6 बजे गोदान एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद अचानक हुई एक घटना ने खलबली मचा के रख दी। ट्रेन से उतरते ही प्रेमी द्वारा युवती की गला रेत कर हत्‍या कर दिए जाने की घटना की जानकारी होने के बाद लोग दंग रह गए।

दोनों को एक ही टेंपो से मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को शाम करीब 6 बजे मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची थी। युवती अपने परिजनों के साथ ट्रेन से उतरी। मुंबई से ही गोदान एक्सप्रेस से आ रहा उसका प्रेमी अचानक दौड़ कर पीछे से पहुंचा और गला रेत दिया। अचानक हुई इस घटना से लोग सन्न रह गए। कोई कुछ कर पाता कि इससे पहले ही सिरफिरे प्रेमी ने अपना भी गला रेत लिया। यह देख लोग सहम गए। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर दी। तब तक जीआरपी के सिपाही भी आ गए। युवती और उसके प्रेमी दोनों को टेंपो से मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH