क्राईम पेट्रोल सीरियल देख कर बनाया दुनिया की नजरों में मरने का प्लान , लेकिन हो गया कुछ और , पढ़े शाजिश की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्राईम पेट्रोल सीरियल देख कर बनाया दुनिया की नजरों में मरने का प्लान , लेकिन हो गया कुछ और , पढ़े शाजिश की पूरी कहानी
बिजनौर 02 दिसम्बर 2022 -  उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने एक बड़े व्यापारी को गिरफ्तार किया है. उसने शातिराना तरीके से एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, ताकि वह अपने ऊपर चढ़े दो करोड़ रुपए के कर्ज से छुटकारा पा सके. इसके लिए उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल की कहानी देख कर वारदात का प्लान तैयार किया. इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद वह अपनी प्रेमिका के साथ आराम से जिंदगी बिताना चाहता था. इसके लिए अज्ञात युवक को बली का बकरा बनाया गया।

फिलहाल, पुलिस ने व्यापारी, उसकी प्रेमिका और आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, बिजनौर के चांदपुर इलाके का रहने वाला सुशील गुप्ता एक बड़ा व्यापारी है. उसने बैंक से दो करोड़ का लोन लिया था. व्यापार में घाटे के चलते समय से चुका नहीं कर पा रहा था. इस दौरान सुशील के हरिद्वार की रहने वाली रानी नाम की महिला से अवैध संबंध भी चल रहे थे. अपनी व्यापारिक और पारिवारिक उलझनों से बचने के लिए उसने खौफनाक प्लान बनाया सुशील ने अपने दोस्त लाल बहादुर सैनी की मदद से एक शराबी को लालच देकर अपनी कार में बैठा लिया. फिर उसे खूब शराब पिलाई. नशे में होने के बाद सुशील उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर चांदपुर से बिजनौर लेकर गया वहां शराबी को ड्राइवर सीट पर बैठाकर सीट बेल्ट से बांधकर उसे जिंदा जला दिया. साथ ही अपना मोबाइल गाड़ी के अंदर ही छोड़ दिया और वहां से चला गया।

मगर, सुशील की यह योजना फेल हो गई, क्योंकि वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को कॉल करके बताया कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में एक व्यक्ति जल रहा है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर गई और कार से घायल अवस्था में शराबी को निकाल लिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से बेहतर इलाज के लिए शराबी को हायर सेंटर भेज दिया गया. पुलिस ने गाड़ी से मिले मोबाइल के आधार पर जांच की, तो पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो गया. पुलिस ने इस मामले में सुशील और उसके दोस्त लाल बहादुर सैनी और उसकी प्रेमिका रानी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH