प्रेमिका ब्लैकमेल कर देती थी रेप केस में फंसाने की धमकी , परेशान होकर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका ब्लैकमेल कर देती थी रेप केस में फंसाने की धमकी , परेशान होकर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम
रायबरेली 02 दिसम्बर 2022 -  रायबरेली में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है जहां प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमी ने धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी. प्रेमी द्वारा पैसे देने से मना करने पर प्रेमिका बार-बार उसे रेप के मामले में जेल भेजने की धमकी दे रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दे डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के टिकारी दांदू की बजाई जा रही है. खबर के मुताबिक इसी थाना क्षेत्र के छजलापुर की रहने वाली नीलू साहू के पति की आर्थिक हालत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके चलते उसकी आरोपी राजेश से नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में अवैध संबंध हो गए. इसके एवज में राजेश हर महीने 05 से 10 हजार रुपये अपनी प्रेमिका को देने लगा. इस बीच किसी वजह से उसने नीलू को पैसे देना बंद कर दिया. जिसके बाद नीलू ने प्रेमी राजेश को रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया. इस सब से परेशान होकर प्रेमी ने नीलू को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया।

बीते मंगलवार को आरोपी राजेश राशन कार्ड बनवाने के नाम पर प्रेमिका को भदोखर थाना क्षेत्र के भांव पुल के पास ले गया और धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. इस बीच नीलू के पति प्रमोद साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी को राजेश लेकर गया है उसने अंदेशा जताया कि वो कोई गलत काम कर सकता है. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उसकी खोजबीन शुरू की, तभी भदोखर थाना क्षेत्र से खबर आई थी कि एक महिला की लाश भांव पुलिया के पास मिली है।

तस्वीर से मिलान करने पर पता चला कि वो नीलू की ही लाश थी. उसकी हत्या बांके से गला रेतकर की गई थी. इस बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए राजेश की तलाश में जुट गई वहीं आरोपी फरार होने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की उसने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक  विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वो नीलू साहू से पिछले तीन साल से।परिचित था. शुरुआत में वो मृतका को पैसे दिया करता था. लेकिन दिनों-दिन उसकी मांग बढ़ती जा रही थी. जिसके कारण वो मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान रहने लगा था. उसने ये भी बताया कि हत्या करने के बाद वो एक आयोजन में भी शामिल होने गया था. इसके बाद वो मंदिर में भी गया. हत्या जैसा जघन्य अपराध के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH