सक्ती राजमहल की अंदरुनी कलह आई सामने , सक्ती राजमाता गीता सिंह राणा ने लगाया यह गंभीर आरोप

सक्ती , 30-11-2022 10:40:09 PM
Anil Tamboli
सक्ती राजमहल की अंदरुनी कलह आई सामने , सक्ती राजमाता गीता सिंह राणा ने लगाया यह गंभीर आरोप
सक्ती 30 नवम्बर 2022 - सक्ती राजमहल की अंदरुनी लड़ाई एक बार फिर सड़क पर आ गई है सक्ती राजमाता व राजा सुरेन्द्र बहादुर की धर्मपत्नी रानी गीता देवी सिंह राणा में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह और उनके दत्तक पुत्र धर्मेन्द्र सिंह सहित खास समर्थको पर गंभीर आरोप लगाये है।

रानी गीता राणा सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति :-

मै रानी गीता राणा सिंह मेरे पति राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह की विवाहिता पत्नी हूँ। मेरे पति को प्रभाव मे लेकर नौकर का लड़का धमेन्द्र सिदार आये दिन लड़ाई झगड़ा करते रहता है, तथा मेरे निवास में असुविधा उत्पन्न करने के कारण स्थानीय न्यायालयों में कई प्रकरण होने के साथ साथ धारा 12 घरेलू हिंसा का प्रकरण भी इस बाबत् दर्ज है, जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सक्ती की एम.जे.सी.क. 06/2021. आदेश दिनांक 04/06/2021 को मुझे, मेरे रिश्तेदार, मेरे वकील, कर्मचारी आदि को आने जाने का आदेश शिकायतीगण के विरूद्ध मेरे पक्ष में है कि मई सन् 2021 मे मेरे साथ मारपीट किये जाने के कारण मेरे पैर की हड्डी मे फेक्चर हो गयी थी. जिसके कारण मुझे जुलाई सन् 2021 को निवास छोड़कर ईलाज हेतु बाहर जाना पड़ा था, जिसकी सूचना भी स्थानीय पुलिस थाना को दी गयी है। 

ईलाज उपरांत दिनांक 28/11/2022 को करीबन ढाई से तीन बजे के बीच अपने निवास मे अपने परिजन व कर्मचारियों के साथ प्रवेश की थी, तभी आदेश का उलंघन करते हुए आरोपीगण एक राय होकर निवास से बाहर चले जाने की बात कहने लगे तथा मेरे साथ आये परिजन व महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार पुष्पेन्द्र चन्द्रा, अमर अग्रवाल, रोहित दोहरे के द्वारा किया गया है तथा शेष शिकायती द्वारा लाठी डंडे व राड से मुझे व मेरे साथ आये मेरे परिजन व मेरे कर्मचारीगण को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अलग से रिपोर्ट दर्ज की हूँ। धमेन्द्र सिदार आपराधिक व्यक्ति है, उसके खिलाफ 3 आपराधिक प्रकरण थाना में दर्ज है तथा राजनीतिक प्रभाव के कारण 3 अन्य प्रकरण अपराध दर्ज होने में राजनीतिक संरक्षण के कारण विचाराधीन है जबकि आज भी न्यायालय में मेरे निवास मे मुझे जाने से उक्त धमेन्द्र सिदार के विरूद्ध न्यायिक दंडा० प्रथम श्रेणी सक्ती की आदेश दिनांक 04/06/2021 प्राप्त है, जिसकी भी अवहेलना उक्त धमेन्द्र सिदार व रोहित दोहरे द्वारा की गयी है, जिसकी शिकायत मेरे द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक सक्ती व पुलिस थाना सक्ती मे की गयी है, जिसमे अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गयी है तथा अभी भी स्थानीय पुलिस प्रशासन व शासन द्वारा उक्त आरोपी धमेन्द्र सिदार को संरक्षण दी जा रही है। गुझ वृद्ध महिला को न्याय नही मिल रही है। जबकि उक्त गंभीर अपराधों के अपराधी जो कि खुले आम घुम रहा है, जिसे कि पुलिस द्वारा पूरी-पूरी संरक्षण दी गयी है। उक्त धमेन्द्र सिदार नौकर का पुत्र है जो कि वृद्धावस्था का फायदा उठाकर असहाय, वृद्ध महिला के उपर अत्याचार कर रहा है और न्यायालयीन आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन उक्त गंभीर अपराधों के अपराधी धर्मेन्द्र सिदार को खुली छूट दी गयी है। 

धमेन्द्र सिदार बहुत आपराधिक व धोखेबाज आदमी है जिसने मेरे पुत्र बताते हुए बैको से भी लोन ले रखा है, जिसकी भी शिकायत मानवाधिकार आयोग में लंबित है, जिसकी भी जानकारी स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन को ज्ञात है तथा हमारे भूमि को बेचने का भी प्रयास में लगा है, जिसका भी हमने ईश्तहार दिया है और वर्तमान मे बिना मेरे अनुमति के मेरे परिसर मे शादी कार्यक्रम कर रहा है, ऐसी धोखे बाज आदमी से दूर रहे एवं मै अपील करती हूँ कि मुझ वृद्ध, असहाय महिला को नगर के लोग सहयोग करें।
सक्ती राजमहल की अंदरुनी कलह आई सामने , सक्ती राजमाता गीता सिंह राणा ने लगाया यह गंभीर आरोप
सक्ती राजमहल की अंदरुनी कलह आई सामने , सक्ती राजमाता गीता सिंह राणा ने लगाया यह गंभीर आरोप

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH