भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के घर पहुंची झारखंड पुलिस , दो अन्य जगह भी दी दबिस , BJP ने किया यह दावा

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के घर पहुंची झारखंड पुलिस , दो अन्य जगह भी दी दबिस , BJP ने किया यह दावा
कांकेर 28 नवम्बर 2022 - भानुप्रतापपुर उपचुनाव में नया मोड़ आया है। झारखंड के टेल्को थाने की पुलिस भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए सीधे कांकेर थाने में आमद देने के बाद चारामा स्थित उनके निवास पहुंची है नेताम घर पर नहीं थे इसके अलावा प्रकरण के दो अन्य आरोपी निलंबित सिपाही केशव सिन्हा और दीपांकर के घर भी पुलिस ने दबिश दी।

ब्रह्मानंद नेताम समेत तीनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। कांकेर के पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में 8 अफसरों की टीम वहां पहुंची है। कांकेर थाने में आमद देकर सभी लोग कांकेर टीआई शरद दुबे के साथ इनोवा कार में निकल गए। नेताम चारामा में रहते हैं। वहां झारखंड पुलिस पहुंची, लेकिन वो नहीं मिले। इसके बाद निलंबित सिपाही केशव सिन्हा के घर भी पहुंचे, लेकिन सिन्हा घर से गायब थे। बाद में पुलिस टीम एक अन्य आरोपी दीपांकर के घर भी पहुंची, लेकिन वो भी फरार हो गए। कहा जा रहा है कि चुनाव प्रचार के लिए घूम रहे हैं कांकेर पुलिस लोकेशन ट्रेस कर वहां जाकर गिरफ्तार कर सकती है।

समझा जा रहा है गिरफ्तारी को लेकर आज बड़ी पॉलिटिकल गहमागहमी रहेगी। इस संबंध में चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने 'छत्तीसगढ़' से कहा कि पुलिस टीम आने की सूचना मीडिया से मिली है हमें कोई समन या फोन कॉल नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हम हजारों आदिवासी युवाओं के साथ शान से गिरफ्तारी देंगे। क्योंकि यह कांग्रेस के षडय़ंत्र के तहत दर्ज मामला है। कांग्रेस और भूपेश सरकार एक आदिवासी नवजवान के चरित्र हनन और बदनाम करने जूटी हुई है। चार साल तक कोई जानकारी नहीं थी केस की।

इसमें कांग्रेस ने नाम जुड़वाकर षडय़ंत्र किया है।अग्रवाल ने कहा कि भाजपा न डरने वाली न घबराने वाली। हम भूपेश बघेल मोहन मरकाम के षडय़ंत्र का पर्दाफाश करेंगे। भानुप्रतापपुर की जनता नेताम को जिताकर इस षडय़ंत्र को उजागर करेगी। दूसरी ओर दुष्कर्म के मामले में पीडि़ता का नाम उजागर करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग संज्ञान लेते हुए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांकेर एसपी को नोटिस भेजा है।आयोग ने भाजपा के चारामा मंडल द्वारा भेजी गई शिकायत का उल्लेख करते हुए पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट आयोग को भेजने कहा है। इसी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH