मृतक रेप पीड़ित दो बहनों के परिवार को मिला कांग्रेसियों का चेक हुआ बाउंस , चेक बाउंस होने के बाद परिजनों ने कही यह बात

उत्तर प्रदेश , 26-11-2022 3:53:01 AM
Anil Tamboli
मृतक रेप पीड़ित दो बहनों के परिवार को मिला कांग्रेसियों का चेक हुआ बाउंस , चेक बाउंस होने के बाद परिजनों ने कही यह बात
लखीमपुर खीरी 25 नवम्बर 2022 - 14 सितंबर को यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के तमोलीपुर गांव में दो नाबालिग दलित बहनों की लाश पेड़ से लटकी मिली थी. घटना के तुरंत बाद यूपी सरकार ने सख्ती दिखाई और सभी 6 आरोपी अरेस्ट कर लिए गए. पुलिस ने 14 दिन में चार्जशीट भी फाइल कर दी. इसके साथ ही पीड़ित परिजनों के लिए सरकार की तरफ से 25 लाख रुपए मुआवजा, एक घर और सरकारी नौकरी का ऐलान हुआ।

घटना के दिन से सभी राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस , सपा और बसपा के नेता पीड़ित परिवार के घर भी पहुंचे इतना ही नहीं उनके द्वारा फोटो खिंचवाते हुए परिवार  को आर्थिक मदद के लिए चेक भी दिए थे. साथ निभाने और न्याय दिलाने के वादे भी किए मदद के नाम पर 02 लाख रुपये का एक चेक कांग्रेस पार्टी ने और 01 लाख का चेक नवनिर्माण सेना के द्वारा दिए गए थे लेकिन जब परिवार ने चेक बैंक में लगाए तो 68 दिनों के बाद वह चेक बाउंस हो गए।

चेक बाउंस होने से पीड़ित परिवार काफी नाराज भी नजर आया. UP कांग्रेस कमेटी का 02 लाख का चेक और कांग्रेस विधायक वीरेंद्र कुमार चौधरी का 01 लाख का चेक व् UP नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी का दिया 01 लाख का चेक बाउंस हो चुका है. एक चेक सिग्नेचर मैच न होने से रिजेक्ट हो गया. पीड़ित परिवार  का कहना है अगर कांग्रेसियों और अन्य लोगों को उनकी मदद करनी थी तो मदद भी सही तरीके से करनी थी. उनके साथ मदद के रूप में मजाक कर हमारी दोनों बेटियों की आत्माओं को ठेस पहुंचाई है।

परिवार का आरोप है कि अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को लिखित में आर्थिक मदद और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का भरोसा दिया था. इनमें 16 लाख रुपए तो 16 सितंबर को मिलने थे, लेकिन नहीं मिले।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH