आज का राशिफल , दिनांक 25 नवम्बर 2022 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 25-11-2022 11:40:51 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 25 नवम्बर 2022 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 25 नवम्बर 2022 दिन शुक्रवार -

मेष राशि - मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन पैसों और करियर के मामले में काफी मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में फायदा तो कुछ मामलों में नुकसान हो सकता है। नकारात्‍मक सोच से उबरें, अन्यथा आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। यही नहीं, आप स्वयं को बोझिल भी महससू करेंगे। व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच रखनी चाहिए। कईं मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

वृष राशि - वृष राशि के लोगों की किस्‍मत आज साथ देगी और आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। स्थापित कारोबार में वृद्धि होगी। त्रिपक्षीय साझेदारी की स्थिति में आपको लाभ होगा। निजी संबंधों के मामले में आपको किसी फैसले के बाद पछताना पड़ सकता है। एक नया दोस्त आपके प्रति आकर्षित होगा लेकिन वह अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त नहीं कर सकेगा। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए तभी आपका रूतबा बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लापरवाही करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभपूर्ण है और आपको सफलत प्राप्‍त होगी। आपने जो उम्मीद संजो रखी है वह पूरी होगी। निजी संबंधों के मामले में आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण आप निराश हो सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी दूसरे पर निर्भर न रहें।

कर्क राशि - कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ होगा और युवाओं को ऊर्जा की प्राप्ति होगी। परिवार के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल होंगे। बच्‍चों के करियर के मामले में सफलता प्राप्‍त हो सकती है। सावधान रहें कि आप जिन पर भरोसा करते हैं वे आपको धोखा दे सकते हैं। निजी संबंध प्रगाढ़ता में परिवर्तित होंगे। अपने मन की बातों पर ध्‍यान दें और वही करें जो सही हो।

सिंह राशि - सिंह राशि वालों के निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और किस्‍मत आपका साथ देगी। कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर आप खुलकर खरीद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। पारिवारिक रिश्तों को आप अच्छी तरह निभाएंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें कर सकते हैं और उन्‍हें भी आप पूरा करेंगे। आलस्य से बचें। अपनी भावनाओं को सलीके से व्‍यक्‍त करें।

कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और आपको जीवन में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नए अवसर सामने आएंगे। आप कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। एक तरफ तो आप कुछ बातों से स्वयं को आहत कर रहे हैं और दूसरी तरफ भावनाओं को भी छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। दूसरों को माफ करना भी सीखें। फैसले लेते वक्त दिल की सुनें।

तुला राशि - तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार होगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। नए अवसर आज आपके सामने आ सकते हैं। जीवन में कईं संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है। नए नए नज़रिए से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। आप अलग छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से रूबरू होंगे और उनका समाधान निकालेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो दिखावा पसंद हैं। खरीदारी करने में अपने बजट का ध्‍यान रखें। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।

धनु राशि - धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी आनंद में बीतेगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश नहीं की गई तो फिर भावनात्मक रूप से दुःखी होंगे और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। निजी संबंधों के मामले में आप फिलहाल वादे न करें, तो बेहतर रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में फोकस के साथ अपने अधूरे कार्य को पूरा करें।

मकर राशि - मकर राशि वाले आज अपनी प्रफेशनल लाइफ को लेकर बहुत ही खुश और संतुष्‍ट रहेंगे। असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार होगा और आपके नए दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप अपने जीवन में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। अत्यधिक भावुकता से बचें। खानपान के मामले में ध्‍यान रखें। पुरानी लतों को छोड़की अच्‍छी आदतों को अपनाएं।

कुंभ राशि - कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन और करियर के मामलों में बहुत ही शानदार रहने वाला है। हर लम्हे का आनंद उठाएं। आज आपके पास कई मौके आएंगे, अगर आप सचेत नहीं रहे, तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल सकता है या फिर आप एक शानदार निजी अनुभव से वंचित हो सकते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में आप बदलाव करने के लिए आमादा हैं और आपको इसका लाभ भी मिलेगा।

मीन राशि - मीन राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें और इन संपर्कों का आपको आगे चलकर लाभ होगा। आप परिवार और प्रफेशन के बीच में बेहतर संतुलन स्‍थापित कर पाएंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है। आपके लिए कुल मिलाकर लाभ का दिन है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH