छत्तीसगढ़ - बेरोजगारो के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका , 491 पदों पर होगी भर्ती , 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

कोरबा , 23-11-2022 5:07:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेरोजगारो के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका , 491 पदों पर होगी भर्ती , 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन
कोरबा 23 नवम्बर 2022 - जब नौकरी नहीं मिलती है तो अक्सर ये कहकर तंज कसा जाता है कि क्या नौकरी ऐसे चलकर आएगी। नौकरी नहीं मिलने पर भले ही ऐसा कहा जाता हो.. लेकिन यहां यह बात सच हो गई। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि कोरबा में युवाओं के भविष्य को संभावने के लिए बेहद ही अच्छा और सुनहरा मौका है। शहर में रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। जिसके जरिए युवाओं को बैंकिंग समेत अन्य संस्थानों में एक झटके में ही नौकरी मिल जाएगी। युवाओं को रोजगार प्रदान करने शासकीय मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा में 23 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। 

रोजगार मेले में छह निजी संस्था जिज्ञासा सिक्योरिटी सर्विसेस एण्ड हाउस कीपिंग कोरबा, एसबीआई बैंक, सोनी मल्टी सर्विसेस कोरबा, लर्निंग स्किल लिमिटेड वेदांता स्किल स्कूल कोरबा, एआर इंटरप्राइजेज एवं जिप्सा एजुकेशन एंड टेक्निकल प्राइवेट लिमिटेड कोरबा शामिल होंगी। इन संस्थाओं में सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, होटल मैनेजमेंट एण्ड हाउस कीपिंग, सेल्स आफिसर, अभिकर्ता, लाईफ इंश्योरेंस एडवाईजर, इंश्योरेंस मैनेजर, बीओएम, कम्प्यूटर ऑपरेटर आदि के कुल 491 प्रकार के पदों पर रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती की जाएगी। 

जिला रोजगार अधिकारी जे.पी. खाण्डे ने बताया कि रोजगार मेले में 8वी, 10वीं, 12वी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास आवेदको की नियुक्ति की जानी है। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 23 नवंबर को सुबह 11 बजे शासकीय मुकुटधार पांडे महाविद्यालय कटघोरा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH