दहेज में भैंस नहीं देने पर ससुराल वालों ने दिया जहर , सड़क किनारे फेंक दिया विवाहिता का शव

बिहार , 23-11-2022 1:20:51 PM
Anil Tamboli
दहेज में भैंस नहीं देने पर ससुराल वालों ने दिया जहर , सड़क किनारे फेंक दिया विवाहिता का शव
नालंदा 23 नवम्बर 2022 - बिहार के नालंदा जिले में ससुराल वालों ने एक विवाहिता को इसलिए जहर देकर मार डाला क्योंकि दहेज में भैंस नहीं दिया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले विवाहिता के शव को घर के बाहर सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। ये घटना नालंदा जिले के थरथरी थाना इलाके के शेखपुराडीह गांव की है। मृतका की पहचान आरती देवी (25वर्ष) के रूप में हुई है। छबीलापुर गांव निवासी आरती के पिता राकेश कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी साल 2017 मेंकृष्ण यादव के पुत्र देवा यादव से हुई थी। इस बीच दोनों को 4 साल का बेटा और 2 साल की बेटी भी हुई। उनका दामाद दूसरे प्रदेश मेंरहकर मजदूरी करता है। ससुराल में सास, ससुर, जेठ और गोतनी से शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। ससुराल वाले बार-बार मायके से भैंस मांगने का दबाब बना रहे थे। इसके लिए अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर भी मामले में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस को हत्या की सूचना देने के बाद भी घटनास्थल पर पहुंचने में 2 घंटे लग गए। जबकि थाने से गांव की दूरी महज 6 किलोमीटर है। जब पुलिस आई तो उन लोगों ने मृतका की सास को गिरफ्तार करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने लेडी कॉन्स्टेबल के नहीं रहने का हवाला देकर उसे गिरफ्तार करने से मना कर दिया। पुलिस का रवैया भी संदेहास्पद है। थरथरी थानाध्यक्ष के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। अब जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराल पक्ष के तमाम लोग घर छोड़कर फरार हैंं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे मायके वालों को सौंप दिया है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही खुलासा होगा कि ये हत्या का मामला है या बीमारी का।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH