छत्तीसगढ़ में सियासी भूकंप , भाजपा प्रत्याशी पर लगा रेप और देह ब्यापार करने का आरोप , उप चुनाव में बढ़ी BJP की मुश्किलें

कांकेर , 21-11-2022 3:27:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सियासी भूकंप , भाजपा प्रत्याशी पर लगा रेप और देह ब्यापार करने का आरोप , उप चुनाव में बढ़ी BJP की मुश्किलें
कांकेर 20 नवम्बर 2022 -  भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा परेशानियों से घिर सकती है। जहां भानुप्रतापपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जहां कांकेर में आज कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा खुलासा किया है। भाजपा के प्रत्याशी के बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल यह मामला झारखंड के जमशेदपुर जिला के थाना टेल्को में अपराध पंजीबद्ध है जिसकी क्रमांक 84 /2019 को 15 मई 2019 को 366 ए , 376 , 376 (3) 376 डीबी 120 बी भादवि 4,6 पास्को एक्ट एवं 4,5,6,7, 9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है। कांग्रेस की इस बड़े खुलासे से भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा को बहुत बड़ा असर पड़ सकता है। ब्रह्मानंद नेताम पर आरोप है कि झारखंड के जमशेदपुर के थाना बेल को अंतर्गत एक 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और देह व्यापार में धकेलने जैसे गंभीर आरोप हैं।

PCC चीफ मोहन मरकाम ने आज कांकेर में PC करके भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता कर भाजपा प्रत्याशी ब्रहमानन्द नेताम को झारखंड में पाक्सो एक्ट का आरोपी बताया है साथ ही नामाकन फार्म में जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है. ब्रह्मानंद नेताम का कहना है जमशेदपुर के टेलको थाने में मामला दर्ज है। आगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ही जीतेंगी।

कांग्रेस ने दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। मोहन मरकाम ने कहा कि सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला हैं। वे मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदार रही हैं। मोहन मरकाम ने कहा है कि भानुप्रतापपुर की जनता अपने विधायक को श्रद्धांजलि स्वरूप सावित्री मंडावी के पक्ष में ही मतदान करेगी। भानुप्रतापपुर का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करवाने के लिये सक्रिय हो चुका है। सरकार के 4 साल के काम ही हमारी जीत का आधार बनेगी।

मरकाम ने प्रेसवार्ता में मीडिया से कहा कि झारखंड के जमशेदपुर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म में भाजपा प्रत्याशी के शामिल होने का आरोप है. दुष्कर्म के आरोपी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से ब्रम्हानंद नेताम से आपराधिक जानकारी छुपाई है. झांरखण्ड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की जाएगी. तत्काल नामांकन निरस्त करने की मांग की. मरकाम ने कहा कि 5 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज है, जिसमें ब्रम्हानंद नेताम का नाम भी शामिल है. ब्रम्हानंद नेताम बलात्कार, देह व्यापार, पॉक्सो एक्ट के आरोपी हैं. आपराधिक जानकारी छुपाई है. चालान में अपराधी घोषित हैं. जमशेदपुर में बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने में एक हैं. मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने आप को चरित्रवान कहती है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है. ब्रम्हानंद भी जेल जाने के कगार में हैं. मामले की जांच के दौरान शीतल निवासी सरदानी दरबार, सुरेंद्र कुमार सिंह को भी मई में गिरफ्तार किया गया था. इन सबका भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने अपने नाम निर्देशन पत्र में उल्लेख नहीं किया है. ये धाराएं दर्ज मरकाम के मुताबिक इस संबंध में जिला जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध कमांक 84 / 2019 धारा दिनांक 15.06.2019 धारा 366 ए, 376, 376(3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है।

सोर्स - JSR

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH