संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई माँ और बेटी की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई माँ और बेटी की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
देवरिया 20 नवम्बर 2022 -  उत्तर प्रदेश के देवरिया से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुईं मां-बेटी के शव तालाब में मिले. मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवतहा गांव का है. यहां 26 साल की रीमा सिंह अपनी 5 वर्षीय बेटी अनुष्का के साथ गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी. परिजनों ने दोनों को खूब ढूंढा. लेकिन मां-बेटी का कुछ भी पता नहीं लग पाया. परिजनों ने थाने में दोनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने मां-बेटी की तलाश शुरू की।

लेकिन इसी बीच उन्हें पता चला कि मां-बेटी के शव गांव में तालाब में दिखे हैं. मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि रीमा सिंह के चेहरे पर चोट के कई निशान मिले हैं. पता चला है कि पारिवारिक कलह के चलते रीमा का पति के साथ झगड़ा हुआ था. उसी के बाद वह बेटी अनुष्का को लेकर घर से कहीं निकल गई थी. फिलहाल मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा. फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आगामी कार्रवाई जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH