सगाई के बाद मंगेतर से बनाया शारीरिक संबंध , प्रेग्नेंट होने के बाद किया शादी से इंकार , फिर हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सगाई के बाद मंगेतर से बनाया शारीरिक संबंध , प्रेग्नेंट होने के बाद किया शादी से इंकार , फिर हुआ यह
कौशांबी 19 नवम्बर 2022 -  यूपी के कौशांबी जिले में सगाई के बाद सात माह की प्रेग्नेंट हुई युवती से मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया था. एक निजी चैनल पर खबर दिखाए जाने के बाद एसपी ने इसका संज्ञान लिया. एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने पीड़ित युवती और उसके मंगेतर को मंझनपुर थाने बुलाया. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जब आरोपी मंगेतर से रिश्ता तोड़े जाने की वजह पूछी तो वह जवाब नहीं दे पाया।

पुलिस की पूछताछ में उसने शादी से पहले युवती से संबंध बनाने की बात भी कुबूल की. पुलिस मंगेतर को समझने की बहुत कोशिश की पर वह नहीं माना. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता और उसके मंगेतर को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया. मजिस्ट्रेट ने पीड़िता का बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की बात कही तो मंगेतर और उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों पक्षो ने शादी के लिए रजामंदी दी. जिसके बाद दोनों पक्षो से दो-दो गवाहों के समक्ष समझौता किया गया. पुलिस ने तत्काल शादी की व्यवस्था की. फिर युवती और उसके मंगेतर ने पास के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए. इस मौके पर दोनों पक्षों के साथ पुलिस खुद शादी की गवाह बनी. वरमाला की रश्म अदायगी के बाद मंगेतर ने युवती की मांग में पांच बार सिंदूर भर कर उसे अपनी अर्धांगिनी स्वीकार किया. इस मौके पर कन्यापक्ष ने अपने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज देकर अपनी बेटी को विदा किया. मामला मंझनपुर थाना इलाके का है.

इस मामले में कौशांबी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में दोनों पक्षों द्वारा शादी तय की गई थी. लड़का शादी से इनकार कर रहा था. इसलिए लड़की पक्ष वालों ने शिकायत की थी, लेकिन जब मामला प्रकाश में आया तो दोनों परिवारों को बुलाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. जिस पर लड़का पक्ष शादी के लिए राजी हो गया. दोनों पक्षों द्वारा आपस में समझौता कर लिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH