बीड़ी , सिगरेट , गुड़ाखु , तम्बाखू , गुटखा के जखीरे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा 20 मई - कोरोना संक्रमण और धारा 144 के बीच चाम्पा पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है , जांजगीर चाम्पा जिले के चांपा पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 2 लाख रुपए कीमत का प्रतिबंधित गुटखा , गुड़ाखू , तम्बाखू , बीड़ी और सिगरेट जब्त किया है. इस मामले में चाम्पा पुलिस ने ड्राइवर सहित दो व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि समान भेजने वाला बिलासपुर का एक थोक व्यापारी पुलिस की गिरफ्त से अभी तक बाहर है.
चाम्पा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली का चाम्पा का व्यापारी सुनील धमेचा बिलासपुर के थोक ब्यापारी होलाराम राजकुमार से भारी मात्रा में गुड़ाखू , गुटखा व सिगरेट खरीद कर ला रहा है , सूचना पर चांपा पुलिस ने मिनी ट्रक को रोक कर तलाशी ली और प्रतिबंधित सामान को जब्त कर लिया , जप्त सामान की कीमत 2 लाख रुपए से ऊपर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में ड्राइवर सहित दो व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है , जिसमे से बिलासपुर का थोक व्यापारी होलाराम राजकुमार फर्म का मालिक मुरली पुलिस की गिरफ्त से बाहर है , चाम्पा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 269, 34 और महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश