आज का राशिफल , दिनांक 15 नवम्बर 2022 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 15-11-2022 11:44:43 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 15 नवम्बर 2022 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 15 नवम्बर 2022 दिन मंगलवार - 

मेष राशि - किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। धैर्यशीलता बढ़ाने का प्रयास करें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग से किसी नए कारोबार में निवेश कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखें।

मिथुन राशि - मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति भी होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि - कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि - नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि - मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन भी बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं का वश में रखें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि - मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवर्तन लाभप्रद रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा,परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

धनु राशि - मन परेशान रहेगा। अपने एवं परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। भवन के साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि - पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के सन्तोषजनक परिणाम मिलेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से व्यवहार ठीक रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार विस्तार में भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि - आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान रहेगा।

मीन राशि - दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से सम्मान मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH