पहले तो भाजपा वालों के लिये महंगाई डायन थी अब मौसी कैसे हो गई - वंदना राजपूत

रायपुर , 26-07-2020 12:15:48 AM
Anil Tamboli
पहले तो भाजपा वालों के लिये महंगाई डायन थी अब मौसी कैसे हो गई - वंदना राजपूत
रायपुर 25 जुलाई 2020 - पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी होने से आम आदमी पहले से ही बहुत परेशान है, वही केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण  डीजल- पेट्रोल के दाम बढ़ने से देश में और
 ज्यादा महंगाई बढ़ गई है। 

माल ढुलाई महंगी होने से सब्जियाँ एवं रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं के मूल्यों में बेताहाशा वृद्धि होने से हर व्यक्ति खून के आंसू रो रहा है। बाजार में आ रही हरी सब्जियों के बढ़ते दाम, किचन का  बजट बिगाड़ रहे हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।  वहीं बढ़ती हुई महंगाई पर जनता समझ नहीं पा रही है कि कैसे अपने परिवार का  पालन पोषण करे।

प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बढ़ती महंगाई घटते रोजगार आर्थिक सुस्ती कैसे दूर करेगी मोदी सरकार देश में महंगाई बढ़ रही है और रोजगार घट रहा है महंगाई और बेरोजगारी रिकॉर्ड बना रहे है केंद्र सरकार के गलत नीति के कारण कोरोना के इस दौर में हर कोई परेशान है। बढ़ती महंगाई आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है।   

मोदी जी महंगाई कम करने के बड़े-बड़े दावे करते थे अब जब केंद्र में मोदी की सरकार है तो मोदी जी इस बढ़ती हुई महंगाई पर ना कुछ बोलते है अौर ना ही महंगाई कम करने के लिये आवश्यक कदम उठाते है। केंद्र सरकार गरीब जनता की  समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करते हैं। सुरषा के मुख की तरह महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई का इस प्रकार वृद्धि होना चिंता का विषय है ।

प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, राज्य सभा सांसद सरोज पांडे एवं अन्य भाजपा नेत्रियों को महिलाओं के हित की  यदि चिंता है तो नरेन्द्र मोदी को उसका वादा याद दिलाने चिट्ठी पत्री प्रेषित्र कर मोदी जी को बताये कि मोदी जी आपका नारा था बहुत हुआ महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार। अब जब केंद्र में है मोदी की सरकार  है तो क्यों झेल रहे है जनता महंगाई की मार ।

 सरोज दीदी महिलाओं के हित के लिए मोदी जी से महंगाई कम करवाने के लिए बात क्यो नही करती है यूपीए की सरकार के समय जब थोड़ा भी महंगाई बढ़ती थी तो सरोज दीदी और भाजपा को महंगाई डायन लगती थी, अब भाजपा की महंगाई डायन मौसी कैसे हो गई।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH