बाप बेटी ने कोरोना को बनाया कमाई का जरिया , लेकिन ज्यादा दिन नही चल सकी चालाकी और अब ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बाप बेटी ने कोरोना को बनाया कमाई का जरिया , लेकिन ज्यादा दिन नही चल सकी चालाकी और अब ,,
रीवा 25 जुलाई 2020 - मध्य प्रदेश के रीवा में कोरोना महामारी से निपटने के लिए लागू नियम को रुपये एठने का जरिया बना लिया गया है ,  

एक पिता ने कोरोना संक्रमण के बीच लोगों से ठगी करने का अनोखा तरीका ईजाद किया और उसे अमली जामा भी पहना दिया , अशोक पटेल नामक ब्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी और उसकी सहेली को नकली पुलिसकर्मी बनाकर मास्क नहीं पहने वालों से रुपये वसूलने के काम पर लगा दिया. वहीं, इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक रीवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की रीवा जिले के नेशनल हाइवे में एक गिरोह पुलिस की वर्दी पहनकर राहगीरों से मास्क ना पहनने पर जुर्माना वसूल कर रहा है मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस एक्सन में आई और इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टर माइंड अशोक पटेल और उसकी नाबालिग लड़की सहित नागेन्द्र यादव और एक अन्य नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.

ये चारों नकली पुलिस कर्मी बनकर कोरोना नियमों के तहत मास्क की अनिवार्यता के नाम पर ठगी कर रहे थे. इस गिरोह का मास्टर माइंड अशोक पटेल प्रयागराज में मत्स्य पालन का काम करता था लेकिन लॉकडाउन के बाद घर लौट आया. जिसके बाद आरोपी पिता ने बोलेरो ड्राइवर नागेंद्र यादव, अपनी 17 साल की बेटी और उसकी नाबालिग सहेली को पुलिस की यूनिफार्म दी.

इसके बाद ये सभी रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में राहगीरों से वसूली करने में लग गए. लेकिन इसी बीच कुछ लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. असली पुलिस को आता देख सभी कार में बैठ कर भाग खड़े हुए. पुलिस ने पीछा करके सभी को गिरफ्तार कर लिया.

रीवा एएसपी शिव कुमार वर्मा का कहना है कि पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से नकदी सहित पुलिस की वर्दी व बोलेरो जब्त किया गया है. इन आरोपियों में दोनों लड़कियां नाबालिग हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सभी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH