छत्तीसगढ़ - मध्यप्रदेश की बनी 125 पाव गोआ अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
कोरबा , 13-11-2022 11:36:45 PM
कोरबा 13 नवम्बर 2022 - SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 12 नवम्बर 2022 को रात्रि गश्त पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम जरोधा थाना खड़गवां निवासी रामनाथ देवांगन पिता गोकुल प्रसाद देवांगन अवैध रूप से मध्य प्रदेश राज्य में निर्मित अंग्रेजी शराब को लाकर थाना पसान क्षेत्र में बिक्री करता है और आज भी बिक्री के लिए बाईक से शराब लेकर आने वाला है।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , SDOP ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी , सहायक उप निरीक्षक अजय दान लकड़ा , आरक्षक बुध सिंह मधुकर , लखन लाल के साथ जरौधा खंडगवा से पिपरिया की ओर आने वाले रास्ते में दबिश देकर आरोपी रामनाथ देवांगन को बाईक के साथ पकड़ा गया जिसके पास से 125 पाव अंग्रेजी गोवा शराब लगभग 23 लीटर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2 )आबकारी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी ने पूछताछ पर मध्यप्रदेश राज्य से कम कीमत में अंग्रेजी शराब लाकर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करना बताया है जिसकी तसदीक कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
















